झारखंड में नाबालिग से दरिंदगी और हत्या, 600 लोगों से पूछताछ और एक 'चप्पल' से सुलझी गुत्थी
झारखंड के गढ़वा जिले में नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में 27 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक महीने की जांच और लगभग 600 लोगों से पूछताछ के बाद रविवार को संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

झारखंड के गढ़वा जिले में नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में 27 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक महीने की जांच और लगभग 600 लोगों से पूछताछ के बाद रविवार को संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना 21 फरवरी को रामकंडा पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई थी, जब 17 साल की लड़की शौच के लिए गई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया, किशोरी अपनी मां और बहन के साथ एक शादी में शामिल होने गांव आई थी। देर रात वह शौच के लिए बाहर गई थी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
उन्होंने बताया कि जांच के मुताबिक, आरोपी ने लड़की का पीछा किया, जिसे देख पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर गिर गई और आरोपी ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और चिल्लाने से रोकने के लिए उसी कपड़े को उसके मुंह में ठूंस दिया। पुलिस ने बताया कि फिर वह उसे एक खेत में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने 23 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया और पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की। उसने बताया कि जांचकर्ताओं ने शादी में शामिल होने आए करीब 600 लोगों से पूछताछ की और करीब 200 लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की। पुलिस ने बताया कि अपराध स्थल से मिले आरोपी के चप्पल ने जांचकर्ताओं को पूरी गुत्थी सुलझाने में मदद की।




साइन इन