Triple suicide in Bharat City Ghaziabad three minor sisters jump off 9th floor after parents object to online game गेमिंग की लत, मां-बाप की डांट; गाजियाबाद में 9वें मंजिल से कूद गईं 3 बहनें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गेमिंग की लत, मां-बाप की डांट; गाजियाबाद में 9वें मंजिल से कूद गईं 3 बहनें

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसाइटी में तीन सगी नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना बुधवार तड़के 2 बजे भारत सिटी टाउनशिप में हुई। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

Wed, 4 Feb 2026 09:17 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गेमिंग की लत, मां-बाप की डांट; गाजियाबाद में 9वें मंजिल से कूद गईं 3 बहनें

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटना बुधवार तड़के 2 बजे भारत सिटी टाउनशिप के टावर बी-1 में हुई। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों लड़कियों को तुरंत लोनी के संयुक्त अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम किए लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी, जिसके चलते अक्सर माता-पिता उन्हें डांटते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेम का आखिरी टास्क या फिर… ? 3 बहनों ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी मम्मी-पापा'

क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार, मृतकाओं की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फ्लैट के मंदिर वाले कमरे की खिड़की अक्सर खुली रहती थी। तीनों बहनें एक कुर्सी पर चढ़कर खिड़की तक पहुंचीं और वहां से एक-एक करके नीचे कूद गईं।

'कोरियन लव गेम' और साथ जीने-मरने की कसम

पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां मोबाइल पर गेम खेलने की बुरी तरह आदी थीं। वे कथित तौर पर एक 'कोरियन लव गेमिंग ऐप' खेलती थीं, जो एक टास्क-बेस्ड गेम है। ये तीनों बहनें एक-दूसरे के बेहद करीब थीं और नहाने, खाने, सोने से लेकर हर काम साथ ही करती थीं। कोरोना काल के बाद से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था। हैरानी की बात यह है कि सबसे बड़ी बहन (16 वर्ष) अभी भी कक्षा 4 की छात्रा बताई जा रही है। माता-पिता उनके गेम खेलने और दिनचर्या को लेकर अक्सर उन्हें टोकते थे, जिससे वे नाराज रहती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेम का ऐसा नशा कि खुद को 'कोरियन राजकुमारी' मानती थीं टावर से कूदने वाली बहनें

सुसाइड नोट और पुलिस जांच

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज दिनांक 4.2.2026 को रात करीब 02.15 बजे पीआरवी द्वारा थाना टीला मोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 के 9वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंंब 907 की बालकनी से तीन बच्चियों के कूदने और मौके पर ही उनकी मृत्यु होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो तीन बच्चियाां क्रमश निशिका उम्र करीब 16 वर्ष, प्राची उम्र लगभग 14 वर्ष, पाखी उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्रियां चेतन कुमार की ग्राउंड फ्लोर पर गिरने के चलते मौत हो गई है। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा लोनी के अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित दिया। पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरियन गेम की लत ने गाजियाबाद की 3 बहनों ले ली जान, 'ब्लू व्हेल' की यादें ताजा

आत्महत्या पर चर्चा करना कुछ लोगों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन या ट्रिगरिंग हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या रोकी जा सकती है। भारत में आत्महत्या रोकथाम के लिए कुछ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: सुमैत्री (दिल्ली स्थित): 011-23389090, स्नेहा फाउंडेशन (चेन्नई स्थित): 044-24640050। जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।