Korean Lover Game Suicide case sisters were addicted खुद को 'कोरियन राजकुमारी' मान बैठी थीं गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली 3 बहनें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

खुद को 'कोरियन राजकुमारी' मान बैठी थीं गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली 3 बहनें

Korean Lover Game Suicide: एक डायरी, कई पर्चियां, रोते हुए इमोजी, सॉरी पापा वाला मैसेज और मोबाइल फोन। गाजियाबाद में मंगलवार दे रात 9वें मंजिल से कूदकर जान देने वाली 3 बहनें अपने पीछे कुछ ऐसी चीजें छोड़ गईं है जिनके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्यों उन्होंने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया।

Wed, 4 Feb 2026 05:22 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
खुद को 'कोरियन राजकुमारी' मान बैठी थीं गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली 3 बहनें

एक डायरी, कई पर्चियां, रोते हुए इमोजी, सॉरी पापा वाला मैसेज और मोबाइल फोन। गाजियाबाद में मंगलवार दे रात 9वें मंजिल से कूदकर जान देने वाली 3 बहनें अपने पीछे कुछ ऐसी चीजें छोड़ गईं है जिनके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्यों उन्होंने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में पता चला है कि 16, 14 और 12 साल की तीनों बहनों को एक कोरियन गेम की लत थी, जिसमें उन्हें नए-नए टास्क दिया जाता था। माना जा रहा है कि इनका अंत तीनों की बलि लेकर हुआ।

घटना गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की है। यहां भारत सिटी नाम की एक सोसायटी के एक टावर में 9वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से रात करीब 2 बजे तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी। शुरुआती जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। पता चला है कि तीनों ऑनलाइन कोरियन गेम की लत की शिकार थीं। बच्चियों के पिता का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी तो थी कि तीनों गेम खेलती हैं, लेकिन यह नहीं पता था कि कोई ऐसा खेल खेल रही हैं जो उनकी जान ले लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच वाली कमांडर, 50 दिन का खेल; गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली 3 बहनों के पिता

बच्चियों के पिता एक विदेशी मुद्रा से जुड़ा कारोबार करते हैं। बड़ी बेटी कारोबारी की पहली पत्नी की संतान है, जबकि छोटी दोनों बेटियां दूसरी पत्नी से पैदा हुईं। तीनों एक साथ रहती और खेलती थीं। पिता ने कहा कि फेल होने के बाद 2-3 साल पहले बेटियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (एसीपी) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीनों ने रात में पूजा घर की खिड़की से कूदकर जान दे दी।

सिंह ने कहा, ‘बुधवार को करीब 12.30 बजे तीनों मां के सथ थीं। कुछ देर बाद तीनों पूजा रूम में गईं खुद को अंदर बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने एक कुर्सी पर चढ़कर खिड़की से एक के बाद एक छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गईं। लड़कियों के गिरने की आवाज सुनकर गार्ड्स दौड़े और आसपास के लोग भी जाग गए। यहां तक कि नौवें फ्लोर पर मौजूद उनके माता-पिता की आंख भी खुल गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरियन गेम की लत ने गाजियाबाद की 3 बहनों ले ली जान, 'ब्लू व्हेल' की यादें ताजा

खुद को मानती थीं कोरियन राजकुमारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों को कोरियन गेम की ऐसी लत थी कि वो मानती थीं कि वह भारतीय नहीं, कोरियन हैं। सिंह ने कहा, 'गेम के प्रभाव की वजह से वह खुद को कोरियन राजकुमारी मानती थीं।' हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि तीनों ने गेम के टास्क के रूप में ही छलांग लगाई।

कोविड के बाद गेमिंग की लत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड गेमिंग की लत की शिकार थीं। वह पढाई पर ध्यान नहीं देती थीं। कोविड-19 महामारी के बाद वे इस तरह ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसीं।

डायरी में लिखीं कई बातें

लड़कियों ने मरने से पहले डायरी में कई बातें लिखीं हैं। एक नोट पर उन्होंने डायरी पढ़ने को कहा है। इसमें पिता को सॉरी कहते हुए एक रोते हुए इमोजी भी बनाई है। पिता का कहना है कि तीनों बेटियां हमेशा साथ रहती थीं और यहां तक की बाथरूम भी साथ जाती थीं।

नोट पर उन्होंने लिखा है, 'जीवन की एक सच कहानी। इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो। क्योंकि ये सब सच है। सॉरी पापा, आईएम रियली सॉरी।'पुलिस ने कहा कि परिवार को नशे की लत के बारे में पता था। माता-पिता फोन छीन भी लेते थे लेकिन बच्चे जिद करके वापस ले लेते थे। पुलिस ने कहा है कि डायरी और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

आत्महत्या पर चर्चा करना कुछ लोगों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन या ट्रिगरिंग हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या रोकी जा सकती है। भारत में आत्महत्या रोकथाम के लिए कुछ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: सुमैत्री (दिल्ली स्थित): 011-23389090, स्नेहा फाउंडेशन (चेन्नई स्थित): 044-24640050। जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।