Traffic curbs in central Delhi ahead of rally on April 4 दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, शिक्षकों की रैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, शिक्षकों की रैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली एक रैली के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने और पाबंदियां लगाने की योजना बनाई है। इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया गया है।

Sat, 4 April 2026 12:10 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, शिक्षकों की रैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली एक रैली के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने और पाबंदियां लगाने की योजना बनाई है। इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया गया है।

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भारी जाम की संभावना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, शनिवार को रामलीला मैदान में टीचर्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया की रैली होने जा रही है। इस वजह से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। रैली में शामिल होने वालों की आवाजाही सुबह 10 बजे के बाद अपने चरम पर होगी। जिन मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की उम्मीद है, उनमें जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट और मिंटो रोड शामिल हैं। एडवाइज़री में कहा गया है कि ट्रैफिक की स्थिति के आधार पर इन सड़कों पर पाबंदियां और ट्रैफिक डायवर्ट के नियम लागू किए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में LPG की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर जब्त

इन रास्तों पर भारी वाहनों को इजाजत नहीं

दिल्ली गेट, मिंटो रोड, अजमेरी गेट, आसफ अली रोड और कमला मार्केट के गोलचक्कर के आसपास के रास्तों पर भारी वाहनों को आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसफ अली रोड और चमन लाल मार्ग के दोनों कैरिजवे पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को वहां से हटा दिया जाएगा और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सिग्नल फ्री होंगे 3 नेशनल हाईवे, महरौली से गुरुग्राम 15 मिनट में

दिल्ली गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं

एडवाइजरी में कहा गया है कि रैली में आने वाले लोगों को माता सुंदरी कॉलेज स्थित पार्किंग सुविधा का उपयोग करें। सभी बसें राजघाट पर खड़ी रहेंगी और उन्हें दिल्ली गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में हो रहा था एक्सपायर्ड सामान के साथ 'खेल', भारी मात्रा में माल बरामद
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।