Delhi Police busts LPG black marketing racket in Bawana, 75 cylinders seized दिल्ली में LPG की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर जब्त; एक गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर जब्त; एक गिरफ्तार

रसोई गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी के बीच दिल्ली पुलिस ने सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 75 सिलेंडर जब्त किए हैं। इस सिलसिले में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया गया है।

Fri, 3 April 2026 12:19 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में LPG की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 75 सिलेंडर जब्त; एक गिरफ्तार

रसोई गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी के बीच दिल्ली पुलिस ने सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 75 सिलेंडर जब्त किए हैं। इस सिलसिले में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बवाना इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अनिल नाम के 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 75 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन के बारे में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सिग्नल फ्री होंगे 3 नेशनल हाईवे, महरौली से गुरुग्राम 15 मिनट में

मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने गुरुवार शाम बवाना में डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास एक पिकेट लगाया। शाम करीब 4 बजे एक पिकअप ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसमें से 27 एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए। इनमें घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी सिलेंडर से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इनमें लाइसेंस, परमिट, स्टॉक रजिस्टर या मालिकाना हक का सबूत शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई 10 करोड की कोकीन; विदेशी नागरिक गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान अनिल ने बताया कि आसपास की जगहों पर और भी सिलेंडर रखे हुए थे। उसकी इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस इलाके में एक फैक्टरी के पास दो कमरों और एक लोहे के शेड पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि कुल 48 और सिलेंडर बरामद किए गए, जिससे बरामद किए गए सिलेंडरों की कुल संख्या 75 हो गई। ये सिलेंडर बिना किसी सुरक्षा उपाय या कानूनी अनुमति के रखे गए थे, जिससे एक गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में लड़की को गुपचुप ढंग से दफनाने की थी कोशिश, PM के बाद हत्या की FIR

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुज़रने वाले समुद्री सप्लाई मार्गों में रुकावटों की वजह से भारत में एलपीजी का संकट पैदा हो गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।