Traffic curbs announced for Honey Singh's concert in Delhi on Saturday दिल्ली में आज इन सड़कों पर बंद रहेगा ट्रैफिक, कई रूटों में बदलाव; पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आज इन सड़कों पर बंद रहेगा ट्रैफिक, कई रूटों में बदलाव; पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी

दिल्ली में आज यानी शनिवार को कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कई रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी किया है। ऐसा हनी सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है।

Sat, 14 March 2026 09:23 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में आज इन सड़कों पर बंद रहेगा ट्रैफिक, कई रूटों में बदलाव; पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी

दिल्ली में आज यानी शनिवार को कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कई रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी किया है। ऐसा हनी सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हनी सिंह के संगीत कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को राजघाट के पास इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के आसपास यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक सलाह के अनुसार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच यातायात जाम की आशंका है, क्योंकि स्टेडियम में शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक होने वाले संगीत कार्यक्रम के लिए दर्शकों की भारी भीड़ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बादलों ने बदला मौसम, 3 डिग्री तक गिरा पारा; आज और कल कैसा रहेगा हाल

हनी सिंह के कार्यक्रम से प्रभावित होने वाले मार्गों में आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और राजघाट तथा आईपी डिपो के बीच का रिंग रोड मार्ग शामिल हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि आईपी ​​मार्ग और विकास मार्ग पर यातायात में बदलाव और प्रतिबंध लागू रहेंगे, जबकि राजघाट से आईपी मार्ग तक के मार्ग पर निर्धारित अवधि के दौरान भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड के दोनों लेन पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां खींच करके हटा दी जाएंगी और उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तम नगर हत्याकांड में NHRC ने लिया ऐक्शन, CP और DM को नोटिस जारी किया

पुलिस ने बताया कि स्टेडियम के विभिन्न गेटों से दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वेलोड्रोम रोड पर स्थित गेट नंबर 7 और 8 से प्रवेश की अनुमति वेलोड्रोम रोड से ही होगी, जबकि रिंग रोड पर स्थित गेट नंबर 21, 22, 16 और 18 से प्रवेश एमजीएम रोड से होगा।

एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम के पास सीमित पार्किंग स्थान केवल उन वाहनों के लिए उपलब्ध होगा जिनके विंडस्क्रीन पर वैध पार्किंग लेबल लगे हों। इसमें कहा गया है कि वैध पार्किंग लेबल के बिना वाहनों को स्टेडियम के पास आने की अनुमति नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कई इलाकों में गैस की दिक्कत, बुक कराने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।