Gas crisis in many areas of Delhi cylinders not available even after booking दिल्ली के कई इलाकों में गैस की दिक्कत, बुक कराने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के कई इलाकों में गैस की दिक्कत, बुक कराने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लोगों को गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नारायणा, बेगमपुर, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कई इलाके और पश्चिमी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर लोगों को गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा।

Fri, 13 March 2026 01:22 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के कई इलाकों में गैस की दिक्कत, बुक कराने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लोगों को गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नारायणा, बेगमपुर, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कई इलाके और पश्चिमी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर लोगों को गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा।

लोगों की शिकायत है कि ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। पहले जो भी बुकिंग गैस सिलेंडर की कराई गई है उसके बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

रोहिणी सेक्टर 20 में भी लोगों को गैस सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कत हो रही है। बेगमपुर के निवासी महेश ने बताया कि गैस बुकिंग करने में काफी दिक्कत आ रही है। रोहिणी सेक्टर 20 में स्थित गैस एजेंसी के पास जाकर समस्या बता रहे हैं या ऑनलाइन बुकिंग न होने की बात कर रहे हैं। तब हमें एजेंसी के प्रतिनिधि सर्वर इशू बता रहे हैं, इस वजह से सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत मांग रहा हो कोई तो इन नंबरों पर फोन करिए

पहले सिलेंडर 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक हो जाता था और इसकी समय सीमा बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। लोगों का आरोप है कि बेगमपुर के आसपास की कॉलोनी में अवैध रूप से सिलेंडर की कालाबाजारी की। जा रही है। इस पर कानून व प्रशासन रोक लगने चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी पैसे दें, कल सिलेंडर आ जाएगा घर; ऐसे झांसे देकर ठग रहे हैं LPG यूजर्स

नारायणा के निवासियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यह बुक नहीं हो रही है। इसे लेकर लगातार गैस एजेंसी को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पा रहा। इसका असर अब खाना बनाने पर भी पड़ने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 2 दिन का सिलेंडर स्टॉक; वंदेभारत और राजधानी के यात्रियों के भोजन पर संकट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।