नई दिल्ली स्टेशन जाने वाली इन सड़कों पर ट्रैफिक का पहरा, कहां-कहां डायवर्जन; ट्रैफिक एडवाइजरी देखें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब तुर्कमान गेट के पास आसफ अली रोड और पहाड़गंज के चेम्सफोर्ड रोड पर कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन तक सीवर लाइन की मरम्मत और स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जारी निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा

सेंट्रल दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब तुर्कमान गेट के पास आसफ अली रोड और पहाड़गंज के चेम्सफोर्ड रोड पर कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन तक सीवर लाइन की मरम्मत और स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जारी निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी कर रेलवे यात्रियों को सलाह दी है कि वे जाम से बचने को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें, अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, और ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए डायवर्जन सड़कों पर पार्किंग से बचें।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, 26 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आसफ अली रोड के एक हिस्से को यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट (वाया डिलाइट सिनेमा) की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए यहां बड़े स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य की सुगमता के लिए आसफ अली रोड के एक तरफ के कैरिजवे को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है।
कौन से इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे?
ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि निर्माण कार्य के मद्देनजर कुछ हिस्सों में ट्रैफिक की आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगी।
● आसफ अली रोड : तुर्कमान गेट से लेकर दिल्ली गेट चौक तक का पूरा स्ट्रैच।
● चमन लाल मार्ग : इस मार्ग पर भी गाड़ियों का दबाव बढ़ेगा और आवाजाही आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ते
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों को आम जनता की सुविधा के लिए कुछ वैकल्पिक रास्तों से निकलने का सुझाव दिया है।
● हमदर्द चौक या कमला मार्केट से दिल्ली गेट चौक की ओर जाने वाले:- जो वाहन चालक हमदर्द चौक या कमला मार्केट से दिल्ली गेट चौक की तरफ जा रहे हैं वो आसफ अली रोड के बजाय मिंटो रोड > डीडीयू मार्ग > बहादुर शाह जफर मार्ग होते हुए दिल्ली गेट चौक पहुंच सकते हैं।
● गुरु नानक चौक से आने वाले यात्री:- जो लोग गुरु नानक चौक से दिल्ली गेट की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें मीरदर्द चौक > मीरदर्द मार्ग > बहादुर शाह जफर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
5 मार्च तक चेम्सफोर्ड रोड से भी रहें दूर
वहीं, पहाड़गंज इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा 26 फरवरी से 5 मार्च तक चेम्सफोर्ड रोड पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने सीवर लाइन को ठीक करने के लिए खुदाई का काम करेगा। इससे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चेम्सफोर्ड रोड और कनेक्टिंग सड़कों पर ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।
प्रभावित हिस्से:-
• चेम्सफोर्ड रोड (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने)
• मुंजिया चौक इलाका
• पहाड़गंज की तरफ जाने वाली कनेक्टिंग सड़कें
रेलवे यात्रियों के लिए निर्देश
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार यह डायवर्जन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास हैं, इसलिए ट्रेन पकड़ने वाले रेल यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
● यात्री अपनी यात्रा की योजना समय से काफी पहले बनाएं।
● स्टेशन पहुंचने के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर चलें।
● डायवर्जन वाले रास्तों पर गाड़ी बिल्कुल न खड़ी करें, ताकि ट्रैफिक का प्रवाह बना रहे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील
● वाहन चालक संयम बनाकर रखें और जहां तक हो सके, प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें।
● यात्रा की पहले से प्लानिंग करें और यात्रा के लिए ज्यादा समय लेकर निकलें।
● ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
● ट्रैफिक को सुगमता से चलाने को लेन डिसिप्लिन बनाए रखें और इसमें सहयोग करें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों के जरिये अपडेट रहें
ट्रैफिक से जुड़े रीयल-टाइम अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों 1095, 011-25844444 वॉट्सऐप नंबर 8750871493 और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म की मदद ले सकते हैं।




साइन इन