No water supply in these 60 areas of delhi for 25 to 27 february delhi jal board issues area list DJB Alert : दिल्ली में 25 से 27 तक जल संकट; इन 60 इलाकों नहीं आएगा पानी; कहां-कहां दिक्कत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

DJB Alert : दिल्ली में 25 से 27 तक जल संकट; इन 60 इलाकों नहीं आएगा पानी; कहां-कहां दिक्कत

Delhi Water Alert : दिल्ली के करीब 60 इलाकों में आज से एक बार फिर जल संकट छाने वाला है। राजधानी के दर्जनों छोटे-बड़े इलाकों में 25 से 27 फरवरी तक पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रहेगी। इसे देखते हुए जल बोर्ड ने लोगों को जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है।

Wed, 25 Feb 2026 03:33 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
DJB Alert : दिल्ली में 25 से 27 तक जल संकट; इन 60 इलाकों नहीं आएगा पानी; कहां-कहां दिक्कत

दिल्ली के करीब 60 इलाकों में आज से एक बार फिर जल संकट छाने वाला है। राजधानी के दर्जनों छोटे-बड़े इलाकों में 25 से 27 फरवरी तक पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहीं पाइपलाइन जोड़ने तो कहीं अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना फ्लशिंग के लिए इन इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी किया है। पेयजल संकट के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों में कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए जल बोर्ड ने सभी लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सफाई का नया ब्लूप्रिंट: NIH की रिपोर्ट के बाद दिल्ली सरकार के 3 समाधान

डीजेबी की तरफ से जारी वाटर अलर्ट के अनुसार, द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 एमएम डायमीटर की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 एमएम ट्विन रॉ वॉटर मेन लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) के काम के चलते इन इलाकों में 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे तक जल आपूर्ति 48 घंटे के लिए बाधित रहेगी।

इन इलाकों में 25 से 27 फरवरी तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी :-

● द्वारका सब सिटी ● महावीर एंक्लेव ● विजय एंक्लेव ● उत्तम नगर समूह कॉलोनियां ● पोचनपुर ● भरथल ● अंबराही गांव ● मधु विहार ● सागपुर ● बिंदापुर ● सेवक पार्क ● भारत विहार ● कैलाश पुरी ● दुर्गा पार्क ● सीता पुरी ● राजा पुरी ● मधु विहार ● सागपुर ● जीवन पार्क ● इंद्र पार्क ● मंगलापुरी ● राज नगर फेज-1 एवं ॥ ● बगडोला गांव ● बिजवासन ● धुलसिटस ● मिलाप नगर ● चाणक्य प्लेस ● अर्जुन पार्क ● लक्ष्मी विहार ● बजरंग एंक्लेव ● मकसूदाबाद ● नया बाजार ● विजय पार्क ● साई बाबा एंक्लेव ● नांगली सकरावती गांव & एक्सटेंशन ● राणा जी एंक्लेव ● श्याम विहार समूह कॉलोनियां ● रोशनपुरा समूह कॉलोनियां ● दीनपुर गांव ● मटियाला ● पालम ● विश्वास पार्क ● साध नगर भाग-1 एवं ॥ ● नन्हे पार्क बामनोली गांव ● शाहबाद मोहम्मदपुर गांव ● कापसहेड़ा गांव ● आईजीआई एयरपोर्ट ● आईआईसीसी (यशोभूमि) ● नजफगढ़ टाउन एवं आसपास के क्षेत्र

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। हालांकि, पेयजल संकट की अवधि के दौरान जल बोर्ड के कंट्रोल रूम और निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पानी की पुरानी सात हजार किलोमीटर पाइप लाइन बदलेगा दिल्ली जल बोर्ड

केंद्रीय नियंत्रण कक्ष : 011-23538495, 1916

वॉटर इमरजेंसी नंबर - डी ब्लॉक जनकपुरी : 011-28521123

वॉटर इमरजेंसी नंबर - द्वारका सब सिटी : 011-25634274

वॉटर इमरजेंसी नंबर - नजफगढ़ : 8527995818, 18001217744

वॉटर इमरजेंसी नंबर - पश्चिम विहार : 011-25281197

वॉटर इमरजेंसी नंबर - पश्चिम विहार : 1916

दक्षिणी दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा जल संकट

वहीं, अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना फ्लशिंग के चलते 25.02.2026 और 26.02.2026 को दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

25 को प्रभावित रहने वाले इलाके

● सेक्टर D-7/8 वसंत कुंज

● भाटी माइंस

● ब्लॉक-20 DDA फ्लैट्स दक्षिणपुरी

● C-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश (ओल्ड)

26 को प्रभावित रहने वाले इलाके

● सेक्टर D-6/7 वसंत कुंज

● राजपुर

● मदनगीर

● C-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश (न्यू)

पानी के टैंकर इन नंबरों पर कॉल करें

26137216 : महरौली चुनाव क्षेत्र वाटर इमरजेंसी

8861113726 : कालकाजी चुनाव क्षेत्र वाटर इमरजेंसी

7303565635 : छतरपुर चुनाव क्षेत्र वाटर इमरजेंसी

8800249609 : देवली चुनाव क्षेत्र वॉटर इमरजेंसी

वॉटर इमरजेंसी नंबर 1916

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।