Tilak Bridge railway station in Delhi will be built on deck model, have a hall above and platforms under तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन डेक मॉडल पर बनेगा, ऊपर हॉल और नीचे होगा प्लैटफॉर्म, ये होंगे लाभ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन डेक मॉडल पर बनेगा, ऊपर हॉल और नीचे होगा प्लैटफॉर्म, ये होंगे लाभ

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा दिल्ली का तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन (Tilak Bridge Railway Station) डेक मॉडल पर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने मुंबई के खार रोड स्टेशन का निरीक्षण किया है जो इसी मॉडल पर बना हुआ है।

Thu, 19 Feb 2026 06:17 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, अमित झा
share
तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन डेक मॉडल पर बनेगा, ऊपर हॉल और नीचे होगा प्लैटफॉर्म, ये होंगे लाभ

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा दिल्ली का तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन (Tilak Bridge Railway Station) डेक मॉडल पर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने मुंबई के खार रोड स्टेशन का निरीक्षण किया है जो इसी मॉडल पर बना हुआ है।

दरअसल, यह मॉडल ऐसे स्टेशनों को विकसित करते समय अपनाया जाता है जहां जगह कम होती है। इसमें स्टेशन में प्रवेश वाली जगह पहली मंजिल पर लंबा चौड़ा डेक (हॉल) बनाया जाता है, जिसमें यात्रियों के रुकने एवं वाणिज्यिक काउंटरों की जगह होती है। यहां से फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के जरिये सीधे अन्य प्लैटफॉर्मों को जोड़ा जाता है ताकि गाड़ी आने के समय यात्री आसानी से वहां जा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजवासन समेत दिल्ली के 13 स्टेशन नए रूप में दिखेंगे, रेल मंत्री ने बताया प्लान

आनंद विहार के लिए बिछाई जाएंगी दो नई लाइनें

बता दें कि दिल्ली सहित देशभर में अमृत भारत योजना के तहत सैकड़ों रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें दिल्ली का तिलक ब्रिज स्टेशन भी शामिल है। इस स्टेशन से आने वाले समय में आनंद विहार के लिए दो नई लाइनें बिछाने का काम भी होने वाला है। यहां जगह कम होने के चलते पुनर्विकास कार्य में काफी चुनौतियां थीं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बीते अक्टूबर में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वह खार स्टेशन का अध्ययन करें जो बेहद कम जगह में बेहतर तरीके से बनाया गया है।

पुनर्विकास कर रही गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों ने खार रोड स्टेशन का निरीक्षण किया और उसको समझा। सूत्रों ने बताया कि कम जगह में तैयार किया गया खार स्टेशन काफी पसंद आया और अब तिलक ब्रिज स्टेशन को इसी तर्ज पर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के सराय काले खां से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचाएगा ट्रैवलेटर

ऐसे सफल हो रहा डेक मॉडल

1. प्लैटफॉर्म के ऊपर डेक तैयार किया जाता है

2. स्टॉल, टिकट काउंटर, वेंडर आदि को डेक पर जगह दी जाती है

3. यात्रियों के लिए प्लैटफॉर्म एवं ऊपर डेक पर बैठने की जगह बन जाती है

4. डेक को एफओबी के माध्यम से जोड़ा जाता है

5. भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलती है

यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान

यात्रियों की सुविधा जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय का विशेष ध्यान रखा जाता है। सभी प्लैटफॉर्म की छत कवर की जाती है ताकि गर्मी, सर्दी, बारिश से परेशानी न हो।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार राजधानी दिल्ली समेत देशभर के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों की सूरत संवारने का काम कर रही है। इसके साथ ही नई ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों के ट्रेन में सफर को यादगार बनाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मेगा मेकओवर, रोज 7 लाख यात्रियों को संभालने की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।