Delhi 13 railway stations will be revamped including Bijwasan says Railway Minister Ashwini Vaishnaw बिजवासन समेत दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशन नए रूप में दिखेंगे, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बिजवासन समेत दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशन नए रूप में दिखेंगे, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया प्लान

रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि बजट में मिली राशि से दिल्ली में चल रहे 13 स्टेशनों के पुनर्विकास को रफ्तार मिलेगी। इन स्टेशनों का पुनर्विकास 5887 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। 

Tue, 3 Feb 2026 06:56 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बिजवासन समेत दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशन नए रूप में दिखेंगे, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया प्लान

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से लेकर सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस वर्ष दिल्ली डिवीजन को 118 करोड़ रुपये ज्यादा राशि मिली है। दिल्ली में 13 स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत योजना के तहत चल रहा है। बजट से मिली राशि इसमें सहयोग करेगी। इस वर्ष दिल्ली को दो बड़ी परियोजनाएं मिलने जा रही हैं जिनमें बिजवासन रेलवे स्टेशन के अलावा यमुना पर बन रहा लोहे का पुल शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 माह में तैयार होगा बिजवासन स्टेशन, इन राज्यों के लिए यहीं से चलेंगी ट्रेनें

रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिल्ली को लेकर जारी बजट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यूपीए-2 के कार्यकाल में दिल्ली को बजट से प्रतिवर्ष केवल 96 करोड़ रुपये मिलते थे। लेकिन वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली को 2711 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, जो यूपीए द्वारा दिए जाने वाले बजट से 27 गुना ज्यादा अधिक है।

13 स्टेशनों के पुनर्विकास को रफ्तार मिलेगी

उन्होंने बताया कि इस राशि से दिल्ली में चल रहे 13 स्टेशनों के पुनर्विकास को रफ्तार मिलेगी। इन स्टेशनों का पुनर्विकास 5887 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में दिल्ली डिवीजन को रेल बजट में 2593 करोड़ रुपये मिले थे।

मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली में 8976 करोड़ रुपये के विकास कार्य रेलवे द्वारा किए जा रहे हैं। इनमें नए ट्रैक बिछाने, स्टेशनों का पुनर्विकास एवं सुरक्षा को बढ़ाने का काम शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मेगा मेकओवर, रोज 7 लाख यात्रियों को संभालने की तैयारी

दिल्ली को बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया करा रहे

मंत्री वैष्णव ने बताया कि दिल्ली को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए यहां से 14 जोड़ी वंदे भारत एवं 8 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ियां चलाई जा रही हैं। दिल्ली में 14 अंडरपास एवं फ्लाईओवर रेलवे ने बीते एक दशक में बनाए गए हैं। दिल्ली में 100 फीसदी गाड़ियां बिजली से चल रही हैं।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर में भूमिगत ट्रेन दौड़ेंगी

सरकार ने बजट में सात नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। इसमें वाराणासी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर पश्चिम बंगाल में भूमिगत होगा। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह 40 किलोमीटर लंबा सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है, यह बंग्लादेश सीमा से सटा है। सिलीगुड़ी गलियारे में भूमिगत पटरी बिछाने की योजना पर काम चल रहा है। मौजूदा ट्रैक को चार लेन का बनाने की योजना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।