गुरुग्राम में बसाए जाएंगे 3 नए औद्योगिक क्षेत्र, इन 12 गांवों की जमीन खरीदेगा HSIIDC
दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 12 गांवों की जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। एचएसआईआईडीसी के चंडीगढ़ मुख्यालय पर इन गांवों की 1800 एकड़ जमीन को चिन्हित करने के बाद अब रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 12 गांवों की जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के चंडीगढ़ मुख्यालय पर इन गांवों की 1800 एकड़ जमीन को चिन्हित करने के बाद अब रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेट निर्धारित करने के बाद किसानों की राय ली जाएगी। इसके बाद सहमति से जमीन की खरीद शुरू होगी।
कहां-कहां बनेंगे तीनों औद्योगिक क्षेत्र
एचएसआईआईडीसी की ओर से पद्मा योजना के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र 750 एकड़ पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए चार गांवों की चिन्हित की गई है। इसमें रामपुर गांव, जनौला, जोरी, और जटोला गांव शामिल है। वहीं दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी-फर्रुखनगर में विकसित होगा। इसके लिए 500 एकड़ जमीन का चयन हो चुका है। इसमें जटोला, जोरी, सांपका, ताज नगर गांव की जमीन शामिल है। जबकि तीसरा औद्योगिक क्षेत्र फर्रुखनगर-हरसरू के 550 एकड़ पर विकसित करने की योजना है। इसमें चार गांव की जमीन खरीदने की योजना है। इसमें बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर, धाना गांव शामिल है।
बाजार रेट के हिसाब से मिलेगा जमीन का मुआवजा
प्रदेश सरकार की ओर से जमीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल बनाया है। अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन का विवरण दर्ज करेंगे। विभाग की ओर से वेरिफिकेशन करने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव के जमीन मालिकों से उनकी जमीन औद्योगिक विकसित करने के लिए ली जाएगी। जमीनों का रेट निर्धारित किया जा रहा है। बाजार रेट के अनुसार जमीन का रेट तय किया जाएगा।
मुख्यालय स्तर पर जमीन का रेट निर्धारित होगा
एजीएम राजीव गोयल ले कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन चिंहित की गई है। मुख्यालय की ओर से जमीन को खरीदने के लिए रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही। विभाग जमीन मालिकों से संपर्क कर जमीन का सत्यापन करेगा। इसके बाद भूमि खरीदी जाएगी।




साइन इन