Three main roads in Gurugram connecting villages will be constructed गुरुग्राम में गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी, 28 KM लंबी इन 3 प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी, 28 KM लंबी इन 3 प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण

गुरुग्राम जिले में गांवों को जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से गांवों की 28 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Wed, 14 Jan 2026 01:56 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी, 28 KM लंबी इन 3 प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण

गुरुग्राम जिले में गांवों को जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से गांवों की 28 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने दिसंबर 2026 तक सड़क निर्माण पूरा कर यातायात सुगम बनाने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश जारी किया गया है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार लापरवाही मिलने पर उनकी जमानत राशि को जब्त कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनेगी नई स्लिप रोड

पीडब्ल्यूडी की ओर से रिठौज से धूमसपुर वाया नयागांव तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस पर 6.54 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसी तरह अभयपुर, लोहटकी, खेरला गांव और दमदमा (दमदमा से रिठौज तक) को जोड़ने वाली सड़कों का जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से लंबे समय मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाई 2025 में शिलान्यास किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:46 KM लंबे गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का इंतजार और बढ़ा, NHAI ने तय की नई डेडलाइन

यातायात बेहतर बनाकर कनेक्टिविटी प्रदान करना उद्देश्य

शहरी विकास के कारण बढ़ी हुई यातायात की भीड़ को कम करने के लिए उल्लावास और बहरामपुर होते हुए 4.75 किलोमीटर तक सड़क निर्माण होगा। इस सड़क निर्माण पर 3.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका उद्देश्य यातायात बेहतर बनाकर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। खासकर दमदमा रोड पर आवासीय कॉलोनियां विकसित हुई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में परिवहन आसान होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य दैनिक आवश्यकताओं तक पहुंच सुगम होगी, जिससे विकास को गति मिली है।

चरणजीत सिंह, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम, ''गांवों को जोड़ने वाली तीन मुख्य सड़कों का निर्माण के लिए एजेंसियों को ठेका जारी कर काम शुरू कर दिया गया है। तीन सड़कों का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे सड़कों पर यातायात बाधित न हो।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 3 सड़कें होंगी चौड़ी, इन रास्तों पर जाम और गड्ढों से मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।