46 KM long Gurugram Pataudi Rewari highway NH 352W completion date related new update NHAI extend deadline 46 KM लंबे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का इंतजार और बढ़ा, NHAI ने तय की नई डेडलाइन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

46 KM लंबे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का इंतजार और बढ़ा, NHAI ने तय की नई डेडलाइन

Gurugram Pataudi Rewari Highway : गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (नेशनल हाईवे 352डब्ल्यू) का निर्माण तीन साल की देरी से चल रहा है। इसका निर्माण मार्च, 2023 में हो जाना चाहिए था। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में करीब 80 प्रतिशत निर्माण हुआ है। 

Tue, 13 Jan 2026 07:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
46 KM लंबे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का इंतजार और बढ़ा, NHAI ने तय की नई डेडलाइन

गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (नेशनल हाईवे 352डब्ल्यू) का निर्माण तीन साल की देरी से चल रहा है। इसका निर्माण मार्च, 2023 में हो जाना चाहिए था। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में करीब 80 प्रतिशत निर्माण हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना की नई डेडलाइन 31 मार्च निर्धारित की है।

46 KM लंबे हाईवे के निर्माण पर खर्च होंगे एक हजार करोड़ रुपये

करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम-रेवाड़ी को जोड़ने वाले इस हाईवे का निर्माण कार्य साल 2021 में शुरू हुआ था। 46 किमी लंबे इस हाईवे पर 25 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण होना है। गुरुग्राम में यह हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-84 के पास से शुरू होता है, जो वजीरपुर होता हुआ मौजूदा गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी से होकर निकलता है। निर्माण की रफ्तार धीमी होने से चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। देरी पर एनएचएआई के अधिकारी योगेश तिलक ने कोई जवाब नहीं दिया।

Gurugram-Pataudi-Rewari Highway Project
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के लिए 2 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

6 किलोमीटर हिस्से के निर्माण में कई अड़चन

द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर वजीरपुर गांव तक करीब 6 किमी हिस्से में इस हाईवे के निर्माण में अभी कई अड़चनें हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अभी तक बरसाती नाले को नहीं तोड़ा है। आधा अधूरा तोड़कर बरसाती नाले को मौके पर छोड़ा हुआ है। जीएमडीए की सीवर लाइन और शोधित पानी की पाइप लाइन आ रहे हैं। एनएचएआई की तरफ से इन्हें पिछले 3 साल से इन्हें हटवाने का आग्रह जीएमडीए और एचएसवीपी से किया जा रहा है।

वजीरपुर फ्लाईओवर पर चल रहा निर्माण

गांव वजीरपुर के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर का निर्माण मौजूदा समय में करीब 70 प्रतिशत हुआ है। 30 प्रतिशत निर्माण बाकी है। इस तरह कई फ्लाईओवर पर निर्माण अभी बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन और मेट्रो एक ही स्थान पर मिलेंगी, गुरुग्राम में बनेगा बड़ा जंक्शन

वैकल्पिक मार्ग नहीं करवाया उपलब्ध

हाईवे के निर्माण के दौरान वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत नहीं आए, इसको लेकर लोगों को प्राधिकरण को वैकल्पिक सड़क उपलब्ध करवानी है। इस तरफ एनएचएआई अधिकारियों की लापरवाही बरती।

योगेश तिलक, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई, ''रेलवे ओवरब्रिज और द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को छोड़कर मार्च माह तक गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर को जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। बिजली की हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित किया जा रहा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 3 सड़कें होंगी चौड़ी, इन रास्तों पर जाम और गड्ढों से मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।