gurugram faridabad road traffic jam relief gwal pahari slip road gmda गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम से मिलेगी राहत, ग्वाल पहाड़ी के पास बनेगी नई स्लिप रोड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम से मिलेगी राहत, ग्वाल पहाड़ी के पास बनेगी नई स्लिप रोड

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर लगने वाले भारी जाम को खत्म करने के लिए यातायात पुलिस ने ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी के पास स्लिप रोड बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे जीएमडीए ने जल्द शुरू करने की मंजूरी दी है।

Wed, 14 Jan 2026 07:42 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम से मिलेगी राहत, ग्वाल पहाड़ी के पास बनेगी नई स्लिप रोड

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम से राहत दिलाने की तैयारी की जा रही है। यातायात पुलिस ने सर्वेक्षण में पाया है कि यदि ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी के समीप गुरुग्राम से दिल्ली और दिल्ली से फरीदाबाद जाने के लिए स्लिप रोड का निर्माण कर दिया जाए तो जाम से राहत मिल सकती है।

जीएमडीए ने की रोड बनाने की सिफारिश

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से स्लिप रोड बनाने के लिए सिफारिश की है। जीएमडीए के सीईओ के मुताबिक स्लिप रोड निर्माण की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। रोजाना सुबह और शाम के समय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम की समस्या बन जाती है। कई बार तो स्थिति इतनी बदतर हो जाती है कि इस रोड को पार करने में एक से सवा घंटे तक का समय लग जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंबुलेंस के पास रुका और...; गुरुग्राम में हिस्ट्रीशीटर को गोली लगने से मौत

घाटा टी प्वाइंट से लगता है जाम

घाटा टी प्वाइंट से वाहनों का जाम लगना शुरू होता है, जो फरीदाबाद रोड पर हनुमान मंदिर तक रहता है। सर्वेक्षण में यातायात पुलिस ने पाया है कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल प्लाजा के समीप स्ट्रीट लाइट का पर्याप्त बंदोबस्त नहीं है। इस वजह से यहां अंधेरा छाया रहता है। सड़क हादसा होने का डर बना रहता है।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर यातायात को और बेहतर किया जाएगा। जहां पर भी स्लिप रोड बनाने की जरूरत होगी, वहां पर जल्द इसका निर्माण शुरू करवाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या गुरुग्राम में माइनस में पहुंचा तापमान; वायरल VIDEO और दावे में कितना दम?

लोग बोले, रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा

ग्वाल पहाड़ी निवासी धीरज तंवर का कहना है कि ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी के समीप यदि स्लिप रोड का निर्माण हो जाता है तो यातायात जाम में कमी आ सकती है। गुरुग्राम से ग्वाल पहाड़ी या दिल्ली और दिल्ली से फरीदाबाद जाने के लिए वाहन चालकों को यातायात सिग्नल पर फंसना नहीं पड़ेगा। इससे यातायात बेहतर होगा। सोनू तंवर का कहना है कि पिछले कुछ समय में इस सड़क पर यातायात बेहद अधिक बढ़ गया है। इस सड़क पर यातायात सुरक्षा उपकरणों की बेहद कमी है, जिससे सड़क हादसा होने का डर रहता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।