Sikhs are Sardars, Rahul Gandhi is a traitor, BJP workers open front against Congress leader सिख सरदार हैं, राहुल गांधी गद्दार है…; भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ खोला मोर्चा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सिख सरदार हैं, राहुल गांधी गद्दार है…; भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उनसे माफी मांगने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Wed, 4 Feb 2026 04:45 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिख सरदार हैं, राहुल गांधी गद्दार है…; भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ खोला मोर्चा

दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उनसे माफी मांगने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के खिलाफ किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री को कहा- गद्दार

दरअसल पूरा मामला संसद भवन परिसर में राहुल गांधी द्वारा किए गए तंज से शुरू हुआ है। बुधवार को कांग्रेस के नेता रह चुके वर्तमान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे, तभी राहुल गांधी ने उन्हें देखते ही तंज कसते हुए कहा- देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है... मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरदार का अपमान… रवनीत को 'गद्दार' बताकर घिरे राहुल गांधी, BJP ने सिखों से जोड़ा
ये भी पढ़ें:उस परिवार के वारिस से हाथ नहीं मिलाऊंगा, राहुल के कमेंट पर मंत्री की दो टूक

राहुल के बयान को बताया सिखों का अपमान

इस मुद्दे को भाजपा ने उठाया और इसे सिखों के अपमान से जोड़ दिया है। इसे लेकर ही भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता को घेरा जा रहा है। इसके चलते दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी माफी मांगों के नारे लगाए। इसके साथ ही कहा- सिख सरदार हैं, राहुल गांधी गद्दार है।

कांग्रेस का दामन खून से रंगा है, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- कांग्रेस पार्टी का हाथ खून से रंगा हुआ है। 1984 के दंगों में हम सबने देखा है। उस मानसिकता से कांग्रेस और राहुल गांधी आज तक नहीं उभरे हैं। सिख कौम वो बहादुर कौम है, जो अपने मुल्क के लिए शहादत देती है। आज राहुल गांधी ने एक आदमी को गाली नहीं दी है, उस कौम को गाली दी है, जिस पर देश गर्व करता है। इसलिए हमने लिखा है- सिख सरदार हैं, राहुल गांधी गद्दार हैं।

राहुल गांधी, तूने जो गुनाह किया है…

1984 के कत्लेआम में इनके हाथ खून से रंगे थे। आज 2026 आ गया है, लेकिन ये आज भी सिखों को गद्दार मानते हैं। खोट है इनकी सोच में। खोट है उस परवरिश में, राहुल गांधी, जो तुम्हे विरासत में मिली है। अगर तुम सिखों को गद्दार कह रहे हो, तो तुम्हारे खून में भी खोट है। राहुल गांधी आज जो तुमने कहा है, उसकी सजा तुम्हें जरूर मिलेगी। आज हम सब सिख भाई चलेंगे और राहुल गांधी से कहेंगे- तुझे इस्तीफा भी देना होगा, तुझे माफी भी मांगनी होगी, क्योंकि तूने जो गुनाह किया है, वो इस लायक नहीं है कि हम उसे छोड़ दें।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।