murder of deepika nagar in greater noida jalpura village स्कॉर्पियो दिया, फॉर्च्यूनर की चाहत; ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर शादी के 14 महीने बाद छत से कूदकर मर गई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

स्कॉर्पियो दिया, फॉर्च्यूनर की चाहत; ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर शादी के 14 महीने बाद छत से कूदकर मर गई

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में दीपिका नागर नाम की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकेवालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

Mon, 18 May 2026 12:40 PMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नोएडा
share
स्कॉर्पियो दिया, फॉर्च्यूनर की चाहत; ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर शादी के 14 महीने बाद छत से कूदकर मर गई

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में शादी के 14 महीने बाद एक दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सबको झकझोर दिया है। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लालच में ससुरालवालों ने उनकी बेटी की मार डाला। वहीं, पुलिस का शुरुआती जांच के बाद कहना है कि दहेज उत्पीड़न से दुखी होकर दीपिका ने छत से छलांग लगा दी थी। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले संजय नागर की बेटी दीपिका की शादी डेढ़ साल पहले ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में ऋतिक के बेटे मनोज हुई थी। दीपिका पढ़ने-लिखने में टॉपर थी और बीए-बीएड कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही उस पर और दहेज के लिए दबाव डाला जाने लगा था।

मायकेवालों का दावा- स्कॉर्पियो दी थी, अब फॉर्च्यूनर की मांग

मायकेवालों का दावा है कि उन्होंने शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, करीब 50 लाख का सोना सहित 1 करोड़ दहेज दिया था। अब ससुराल वाले फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख की डिमांड कर रहे थे। इसके लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अब हत्या कर दी गई है।

गिरफ्तार किए गए पति और ससुर

पुलिस के मुताबिक 17 मई की रात दीपिका दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर छत से नीचे कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट- ब्रजेश

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।