stone pelting in nuh violent clashes between two groups several injured नूंह में क्रिकेट की बॉल ने करा दिया बड़ा बवाल, जमकर पत्थरबाजी; कई घायल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नूंह में क्रिकेट की बॉल ने करा दिया बड़ा बवाल, जमकर पत्थरबाजी; कई घायल

नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को क्रिकेट की गेंद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक पथराव में बदल गया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। गांव का मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा।

Thu, 8 Jan 2026 11:55 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, सरसमल, नूंह
share
नूंह में क्रिकेट की बॉल ने करा दिया बड़ा बवाल, जमकर पत्थरबाजी; कई घायल

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को क्रिकेट की एक गेंद्र ने दो पक्षों में तगड़ा बवाल करा दिया। पूर्व सरपंच जाकिर और फारूक पक्ष के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुई इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। हंगामे की वजह से गांव का मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। तनाव को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

क्रिकेट की बॉल ने करा दिया बवाल

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर नूंह के महू चोपड़ा गांव में उस समय तनाव फैल गया जब बच्चों की क्रिकेट बॉल पास के एक खेत में चली गई। बच्चे जब गेंद लेने पहुंचे तो खेत के मालिक ने कथित तौर पर एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जैसे ही बच्चे को थप्पड़ मारने की बात फैली विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद दोपहर करीब दो बजे हिंसा में बदल गया।

छतों से बरसाने लगे पत्थर

बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग मकानों और दुकानों की छतों पर चढ़कर पत्थर बरसाते रहे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया और जवाबी पथराव करते रहे। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी होती रही। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। पत्थरबाजी के कारण गांव की मुख्य सड़क पर हालात बेकाबू हो गए। सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

जान बचाकर भागते नजर आए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थर इतनी तेजी से चल रहे थे कि लोग इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाते नजर आए। कई वाहन बीच रास्ते में ही रुक गए। इस चौराहे की दुकानों में काफी नुकसान हुआ। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से करीब 12 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को गंभीर चोटें भी आई हैं। पथराव की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 31 जनवरी तक इस रोड पर ट्रैफिक पाबंदियां; इन रास्तों को अपनाएं
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 2 दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं, कल कोहरे का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:विश्व पुस्तक मेले में पहली बार नहीं लगेगी एंट्री फी; एक पहल खास; 5 बड़ी बातें

पुलिस फोर्स ने संभाला हालात

लोगों का कहना है कि जाकिर और पड़ोस के फकरु के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी।घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर सदर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने पथराव रुकवाया। फिलहाल गांव में फोर्स तैनात है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण क्रिकेट बॉल को लेकर हुआ झगड़ा था। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।