cold winds will blow for two days yellow alert for fog in delhi mausam दिल्ली में 2 दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं, कल कोहरे का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 2 दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं, कल कोहरे का येलो अलर्ट

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं का सितम जारी है। बीते 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे दो इलाकों में कोल्ड डे जैसा एहसास हुआ। मौसम विभाग ने कल कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 

Thu, 8 Jan 2026 03:19 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 2 दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं, कल कोहरे का येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम के तल्ख तेवर बरकरार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान सर्द हवाओं और कोहरे के कारण दिल्ली में कुछ जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थितियां महसूस की गईं। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे नहीं घोषित किया गया। पालम में अधिकतम तापमान में -4.8 डिग्री तो लोधी रोड में -4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को गलन भरी हवाएं चलने के साथ मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

कल कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोल्ड डे जैसी स्थितियां बनने की संभावना जताई है जबकि रात में धुंध या कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के वक्त दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलेंगी।

दो दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग ने 10 और 11 जनवरी को भी सुबह के वक्त दिल्ली में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दोनों ही दिन दोपहर के वक्त दिल्ली में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गलन भरी हवाएं चलने का अनुमान है। 12 जनवरी को भी दिल्ली में मौसम कमोबेश 10 और 11 जनवरी जैसा ही रहेगा लेकिन हवा की स्पीड धीमी रहेगी। तीनों ही दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है।

13 जनवरी से मौसम बदलने के आसार

मौसम विभाग ने 13 जनवरी से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सो में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि दोनों ही दिन सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा देखे जाने की संभावना भी है। दिल्ली में 12 और 13 जनवरी को हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

delhi weather update
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता के माता-पिता से मिले CM धामी, VIP का दावा करने वाली सनावर से घंटों पूछताछ
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट के बाद जामा मस्जिद इलाके की बारी; HC ने अतिक्रमण पर क्या दिया आदेश?
ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल को डिफेसमेंट केस में बड़ी राहत, अदालत ने खारिज कर दी याचिका

पूरे हफ्ते रहेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान के 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है। उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8 जनवरी को कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। 9 जनवरी की सुबह कुछ जगहों पर हल्का तो कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।