shiv vihar to mandola vihar metro survey plan in ghaziabad by gda benefit to these areas residents गाजियाबाद में शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने की तैयारी, इन इलाकों को होगा फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने की तैयारी, इन इलाकों को होगा फायदा

दिल्ली से सटे लोनी के शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने की तैयारी है। जीडीए, आवास विकास परिषद, यूपीसीडा, गाजियाबाद नगर निगम और नगर पालिका लोनी की संयुक्त टीम 12.50 किलोमीटर लंबे इस रूट का भौतिक सर्वे करेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीएमआरसी से डीपीआर बनवाने की योजना है।

Fri, 23 Jan 2026 08:59 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने की तैयारी, इन इलाकों को होगा फायदा

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोनी के शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। जीडीए, आवास विकास परिषद, यूपीसीडा, नगर निगम और नगर पालिका लोनी की संयुक्त टीम 12.50 किलोमीटर लंबे इस रूट का भौतिक सर्वे करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर डीएमआरसी से डीपीआर बनवाने की योजना है। इस रूट के तैयार होने से लोनी में रहने वाली बड़ी आबादी मेट्रो के जरिये दिल्ली के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन अब धारूहेड़ा नहीं बावल तक चलेगी, केंद्र सरकार ने दी रूट को मंजूरी

गाजियाबाद में मेट्रो लाइन का विस्तार किया जा रहा है। रेड और ब्लू लाइन के बाद अब लोनी में पिंक लाइन का विस्तार करने की योजना है। इसको लेकर जीडीए सचिव की अध्यक्षता में नगर निगम, आवास एवं विकास परिषद के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक में लोनी के शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो की पिंक लाइन का विस्तार करने पर चर्चा की गई।

बैठक में मेट्रो विस्तारीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से बात की गई, जिसमें मेट्रो विस्तार को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इसमें तय हुआ है कि जीडीए, आवास विकास परिषद, यूपीसीडा, नगर निगम और नगर पालिका लोनी की संयुक्त कमेटी बनाई जाए। यह टीम शिव विहार से मंडोला विहार तक के प्रस्तावित मेट्रो रूट का फिजिकल सर्वे करें। साथ ही देखे कि मेट्रो प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाता है तो उसके लिए संभावनाएं क्या है। साथ ही कितनी सरकारी और निजी जमीन इस प्रोजेक्ट के बीच में आएगी। इसमें मुख्य रूप से जमीन का सर्वे और भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार होगी। इस फिजिकल सर्वे के आधार पर ही मेट्रो विस्तार योजना को आगे बढ़ाया जा सकेगा। अधिकारी बताते हैं कि इस सर्वे की रिपोर्ट डीएमआरसी को दी जाएगी। ताकि वह इस प्रोजेक्ट पर आगे काम कर डीपीआर तैयार कर सके।

Pink Line metro
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन

इन क्षेत्रों की आबादी को फायदा होगा

शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो की पिंक लाइन का विस्तार होने से इंद्रापुरी, लाल बाग, आर्य नगर, प्रेम नगर, लक्ष्मी गार्डन, गिरी मार्केट, अपरकोट, खन्ना नगर, रामेश्वर पार्क, अशोक विहार, पूजा कॉलोनी, पाबी सादकपुर, मंडोला विहार, मंडोला, पंचलोक, दौलत नगर कॉलोनी, रूप नगर, मुस्तफाबाद, न्यू विकास नगर समेत अन्य कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। इनका आवागमन आसान हो जाएगे। यह मेट्रो में बैठकर पूरी दिल्ली का सफर कर सकेंगे। इससे समय और पैसे की बचत होगी।

लोनी के लिए मजलिस पार्क तक सफर कर सकेंगे

मंडोला विहार तक पिंक लाइन आने से लोनी क्षेत्र के लोग मजलिस पार्क तक सफर कर सकेंगे। पिंक लाइन मजलिस पार्क तक फैली हुई है। साथ ही पिंक लाइन अन्य लाइनों से भी इंटरचेंज है। ऐसे में दिल्ली के सभी हिस्सों में जाने की सुविधा आसान हो जाएगी। स्थानीय लोगोें को इस नए रूट के निर्माण का काफी समय से इंतजार था। सर्वेक्षण के बाद इस रूट के लिए डीएमआरसी से डीपीआर तैयार कराकर आगे की प्रक्रिया शुरू जाएगी।

विवेक कुमार मिश्रा, सचिव, जीडीए, ''लोनी के शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो का विस्तार करने की योजना है। इसको लेकर सभी विभागों की संयुक्त टीम भौतिक सर्वे करेगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रोजेक्ट आगे बढ़ाया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 साल में तैयार होगी 3 नई मेट्रो लाइन, दिल्ली के किन इलाकों को होने जा रहा फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।