namo bharat train sarai kale khan dharuhera bawal route expansion approval नमो भारत ट्रेन अब धारूहेड़ा नहीं बावल तक चलेगी, केंद्र सरकार ने दी रूट को मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नमो भारत ट्रेन अब धारूहेड़ा नहीं बावल तक चलेगी, केंद्र सरकार ने दी रूट को मंजूरी

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के सराय काले खां से बावल तक नमो भारत ट्रेन के विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिससे अब यह ट्रेन पहले चरण में धारूहेड़ा के बजाय बावल तक का सफर तय करेगी।

Fri, 23 Jan 2026 05:46 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
नमो भारत ट्रेन अब धारूहेड़ा नहीं बावल तक चलेगी, केंद्र सरकार ने दी रूट को मंजूरी

पहले चरण में दिल्ली के सराय काले खां से धारूहेड़ा की बजाय बावल तक नमो भारत ट्रेन को चलाया जाएगा। इस योजना को आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसको लेकर मनोहर लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर सूचित किया है।

पहले चरण का रूट तय

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की योजना बनाई थी कि नमो भारत ट्रेन को दिल्ली के सराय काले खां से लेकर धारूहेड़ा तक चलाया जाए। यह मामला सामने आने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने अधिकारियों की बैठक ली थी। नमो भारत ट्रेन के रूट को लेकर विचार विमर्श किया था। इसके बाद 11 अगस्त और 20 सितंबर को इस सिलसिले में मनोहर लाल को पत्र लिखा था। उनसे आग्रह किया था कि नमो भारत ट्रेन को धारूहेड़ा की बजाय बावल तक पहले चरण में चलाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बनेगा पॉड होटल, चीन-जापान भी हो जाएंगे फेल!
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन
ये भी पढ़ें:नमो भारत के दो कॉरिडोर से सफर होगा सुपरफास्ट, सड़कों से हटेंगी 2 लाख गाड़ियां

शुरुआत में एनसीआरटीसी ने सराय काले खां से गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए नीमराना तक नमो भारत चलाने की योजना बनाई थी। बाद में इसे दो हिस्सों में बांटा गया था। पहले चरण में सराय काले खां से लेकर धारूहेड़ा तक के हिस्से को शामिल किया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।