Namo Bharat train junction will be built in Surajpur Greater Noida 22 stations along 72 km route ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन

Namo Bharat Train : गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और गुरुग्राम से फरीदाबाद होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलने वाली दोनों नमो भारत ट्रेन परियोजना का ग्रेटर नोएडा के सूजरपुर में जंक्शन बनेगा। सूजरपुर में दोनों लाइनें आपस में जुड़ेंगी।  

Sat, 17 Jan 2026 06:01 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और गुरुग्राम से फरीदाबाद होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलने वाली दोनों नमो भारत ट्रेन परियोजना का ग्रेटर नोएडा के सूजरपुर में जंक्शन बनेगा। सूजरपुर में दोनों लाइनें आपस में जुड़ेंगी। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (महुआ) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की बैठक में यह निर्णय हुआ। फिलहाल इसके वित्तीय मॉडल पर मुहर लगना बाकी है।

नोएडा एयरपोर्ट तक गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से नमो भारत और मेट्रो के 72.4 किलोमीटर ट्रैक की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है। हालांकि, पूर्व में नमो भारत को दिल्ली सराय काले खां से जोड़कर चलाने पर मंथन हुआ था, लेकिन अब गाजियाबाद से ही इसे एयरपोर्ट तक अंतिम रूप दिया जाएगा। यह 71.3 किलोमीटर ट्रैक एलिवेटेड और 1.1 किलोमीटर अंडरग्राउंड होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत के दो कॉरिडोर से सफर होगा सुपरफास्ट, सड़कों से हटेंगी 2 लाख गाड़ियां

ट्रैक पर 22 स्टेशन बनेंगे

इस ट्रैक पर 22 स्टेशन बनेंगे, जिनमें 11 नमो भारत और 11 मेट्रो के होंगे। यह रूट दो हिस्सों में तैयार होगा। पहला गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से शुरू होकर चार मूर्ति होते हुए इकोटेक-6 और दूसरा इकोटेक-6 से यमुना सिटी के सेक्टर-17, 18 व 21 (फिल्म सिटी) होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगा। डीपीआर को उत्तर प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए नवंबर 2024 में महुआ को भेजा। गत 29 दिसंबर को दिल्ली में अर्बन ट्रांसपोर्ट की बैठक हुई। बैठक में महुआ, एनसीआरटीसी, नायल के अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में महुआ की तरफ से बताया गया कि गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा तक 60 किलोमीटर लंबा ट्रैक प्रस्तावित है, जो सूरजपुर में पूरा होगा। ऐसे में सूरजपुर को ऐसे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए, जहां से लोग आसानी से गाजियाबाद, गुरुग्राम-फरीदाबाद और नोएडा एयरपोर्ट आ-जा सकेंगे। केंद्र सरकार खर्च को लेकर हिस्सेदारी तय करेगी।

Namo Bharat Train Route
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से मेरठ तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, सराय काले खां स्टेशन बनकर तैयार

सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो प्रस्तावित

सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक एक्वा मेट्रो लाइन का 10 किलोमीटर का ट्रैक प्रस्तावित है। इस रूट पर 6 स्टेशन होंगे। खास बात यह होगी कि 4 मूर्ति चौक से नॉलेज पार्क-5 तक एक्वा मेट्रो, नमो भारत ट्रैन के ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर का ही उपयोग करेगी। इसके लिए अलग से ट्रैक नहीं बनाया जाएगा। गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत और मेट्रो चलाने पर कुल 20,360.25 करोड़ खर्च होंगे। अवार्ड घोषित होने के बाद कंपनी को निर्माण कार्य पांच वर्ष में पूरा करना होगा।

गोलाकार ट्रैक बनेगा

गाजियाबाद और ग्रुरुग्राम फरीदाबाद नोएडा की नमो भारत ट्रेन को जोड़ने पर विचार चल रहा है। दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से फरीदाबाद होकर नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत का खाका तैयार हो रहा है। नक्शे में देखा जाए तो ट्रैक एक रिंग यानी गोालाकार आकृति का होगा।

शैलेंद्र भाटिया, एसीईओ, यीडा, ''नमो भारत गाजियाबाद से ही एयरपोर्ट तक सीधे चलेगी। वहीं, गुरुग्राम-फरीदाबाद होकर ग्रेटर नोएडा तक इसे चलाने की तैयारी है। इसे भी सूरजपुर में जोड़ा जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच सिर्फ एक बार चेकिंग, न्यू अशोक नगर में ट्रायल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।