sheetla mata mandir gurgaon month-long chitra mela start know its date and arrangements गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में एक महीने तक चलने वाला चैत्र मेला शुरू, इस बार क्या खास, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में एक महीने तक चलने वाला चैत्र मेला शुरू, इस बार क्या खास

गुरुग्राम के प्राचीन शीतला माता मंदिर में एक महीने तक चलने वाला चैत्र मेला गुरुवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माता शीतला के दर्शन को पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है। 

Fri, 6 March 2026 07:16 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में एक महीने तक चलने वाला चैत्र मेला शुरू, इस बार क्या खास

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में एक महीने तक चलने वाला चैत्र मेला गुरुवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माता शीतला के दर्शन को पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है। यह मेला 3 अप्रैल तक चलेगा। पहले दिन करीब सात हजार लोगों ने माता के दर्शन किए।

शीतला मंदिर की व्यवस्था देखने वाले पंडित देवानंद शास्त्री ने बताया कि इस बार चैत्र मेला 3 अप्रैल तक चलेगा। मेला के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस बार माता का दरबार खास बनाने के लिए प्लास्टिक के फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें फूलों का डमरू, ओम, जयमाता दी, गणेश समेत अन्य बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में SPR पर बनेगा 14KM लंबा 8 लेन एलिवेटेड रोड, 2900 करोड़ का बजट मंजूर

सेल्फी के लिए पॉइंट बनाया

मंदिर के प्रवेश गेट से लेकर दरबार तक की गैलेरी को रंग-बिरंग कपड़ों से सजाया गया है। छांव के लिए गैलेरी के ऊपर पर्दे और लाइटों की लड़ियां लगाई गई हैं। इससे रात में माता का दरबार भव्य दिखाई देगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी के 11 वाटर कूलर लगाए गए हैं। चार अतिरिक्त वाटर कूलर भी रखे गए हैं।

वेटिंग एरिया बनाया गया

माता के दर्शन करने वाले वीपीआईपी के लिए वेंटिंग एरिया बनाया गया है। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए सात सीटर ईवी गाड़ी मंगवाई गई है। इससे श्रद्धालुओं को माता का दर्शन करने में परेशानी नहीं आएगी। वीआईपी गेट भी बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरों को हर माह 10 हजार लीटर फ्री पानी, गुरुग्राम के 3 लाख घरों को मिलेगा लाभ

हर दिन कन्या पूजन होगा

शीतला माता मंदिर प्रबंधन की ओर से चैत्र नवरात्र को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र पर कलश की स्थापना की जाएगी। नवरात्र के पहले दिन से नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरे दिन चलेगी। नौ वर्ष से कम आयु की कन्याएं होंगी।

सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी

श्री माता शीतला देवी मंदिर श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि भीड़ देखते हुए देखते हुए गुरुग्राम पुलिस के लगभग 200 जवान और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। चैत्र मेला 3 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से भी पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। निरागनी रखने और सुरक्षा के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे, दो फायर गाड़ियां और दो एंबुलेंस खड़ी कर दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए गुरुग्राम के 58 सेक्टर मेन रोड से जुड़ेंगे, 300 सोसाइटियों-कॉलोनियों तक फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।