14-km long elevated road will be built in Gurugram on SPR road budget approved गुरुग्राम में SPR पर बनेगा 14 KM लंबा 8 लेन एलिवेटेड रोड, 2900 करोड़ का बजट मंजूर; क्या है रूट प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में SPR पर बनेगा 14 KM लंबा 8 लेन एलिवेटेड रोड, 2900 करोड़ का बजट मंजूर; क्या है रूट प्लान

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ रहे एसपीआर पर करीब 14 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 2900 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी।

Tue, 3 March 2026 06:20 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में SPR पर बनेगा 14 KM लंबा 8 लेन एलिवेटेड रोड, 2900 करोड़ का बजट मंजूर; क्या है रूट प्लान

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ रहे एसपीआर (सदर्न पेरिफेरल रोड) पर करीब 14 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 2900 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी।

द्वारका एक्सप्रेसवे से वाटिका चौक तक सड़क की लंबाई करीब 8.84 किलोमीटर है। इसके ऊपर 8 लेन की एलिवेटेड रोड बनाने के लिए करीब 1846 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी तरह वाटिका चौक से लेकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की लंबाई करीब 5.1 किलोमीटर है। इसके ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण पर 1065 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड आपस में जुड़ जाएंगे। इस एलिवेटेड रोड के माध्यम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का निर्माण किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए गुरुग्राम के 58 सेक्टर मेन रोड से जुड़ेंगे, 300 सोसाइटियों-कॉलोनियों तक फायदा

इन सेक्टरों में रहने वालों को होगा लाभ

इस एलिवेटेड रोड के निर्माण की डीपीआर एमडीए की तरफ से तैयार करवाई गई है। बजट की मंजूरी मिलने के बाद इस रोड के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। टेंडर आवंटन के बाद ढाई साल के अंदर रोड को बना दिया जाएगा। इसके बनने से सेक्टर-45 से सेक्टर-115 तक विकसित सेक्टर, कॉलोनी और सोसाइटियों के लोगों को लाभ होगा।

पांच फ्लाईओवर-अंडरपास के निर्माण करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बजट में गुरुग्राम में चार फ्लाईओवर और एक अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दी। इनमें अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, जेड चौक (मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन), बख्तावर चौक, गढ़ी हरसरू रेलवे क्रॉसिंग शामिल हैं। इनके निर्माण पर करीब 302 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगले 15 दिन के अंदर दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर लग जाएगा। जीएमआरएल बख्तावर चौक फ्लाईओवर का निर्माण करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR के 42 गांवों में ड्रोन सर्वे करा अवैध निर्माण गिराने की तैयारी, 250 की पहचान

अंतिम चरण में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया

ग्रेटर एसपीआर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। करीब 21 किमी लंबे इस रोड के निर्माण के लिए 671 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। यह सड़क गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित सेक्टर-58 से एमजी रोड, गुरुग्राम-सोहना हाईवे से होते हुए आईएमटी मानेसर से जुड़ेगी। इसके बनने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे और एसपीआर पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आवागमन आसान हो जाएगा।

मॉडल सड़कों का निर्माण किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने बजट में कहा कि गुरुग्राम में 11 किमी लंबी मुख्य सड़कों को मॉडल बनाया जाएगा। इन्हें मॉडल बनाने में करीब 77 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें एमजी रोड, नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेंगे 3 नए इंडस्ट्रियल एरिया, 12 गांवों में जमीन खरीदेगा HSIIDC
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।