फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में नाबालिग से कुकर्म, सहपाठियों ने बाथरूम में दिया घटना को अंजाम
फरीदाबाद जिले के सारन थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में नाबालिग के साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12 साल के छात्र को सहपाठियों ने बहाने से बाथरूम में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

फरीदाबाद जिले के सारन थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। 12 वर्षीय छात्र को सहपाठियों ने बहाने से बाथरूम में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी ही कक्षा के दो छात्र जिनकी उम्र करीब 14 से 15 साल बताई जा रही है, उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के बाथरूम में उसके साथ कुकर्म किया।
घटना के बाद बच्चा काफी घबराया हुआ था। उसने उसी दिन घर पर किसी को कुछ नहीं बताया और अगले दिन भी स्कूल जाने से बचता रहा। बाद में उसने परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार के लोग उसे लेकर सारन थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी छात्र भी उसी गांव के रहने वाले हैं, जहां पीड़ित रहता है। पुलिस ने 24 अप्रैल को दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
उधर, स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। सारण थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि पीड़ित छात्र की काउंसलिंग कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुनियाद परीक्षा में 238 छात्र शामिल
मिशन बुनियाद चरण तीन की परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल के सभागार में किया गया। पहली और दूसरी चरण की परीक्षा पास करने वाले 283 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद ओरिएंटेशन का आयोजन कर विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद योजना से संबंधित पूरी जानकारी दी गई। परिणाम एक सप्ताह में जारी किया जाएगा।
परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। केंद्र के अंदर विद्यार्थियों को आधार कार्ड की कापी, बुनियाद चरण एक और दो का परिणाम तथा चरण तीन का एडमिट कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया।




साइन इन