Faridabad Horror woman naked body was found in a drain while she was out to pay her electricity bill बिजली का बिल भरने निकली महिला का नाले में मिला नग्न शव, फरीदाबाद में खौफनाक कांड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बिजली का बिल भरने निकली महिला का नाले में मिला नग्न शव, फरीदाबाद में खौफनाक कांड

फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव मोहला के पास स्थित नाले में शुक्रवार को 45 साल की महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।

Fri, 17 April 2026 08:21 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
बिजली का बिल भरने निकली महिला का नाले में मिला नग्न शव,  फरीदाबाद में खौफनाक कांड

फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव मोहला के पास स्थित नाले में शुक्रवार को 45 साल की महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला 15 अप्रैल को घर से बिजली का बिल भरने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई हुई थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

मृतका एक कॉलोनी में अपनी बेटियों के साथ रहती थी। उसके देवर ने थाना सेक्टर-58 में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। परिवार के लोग महिला की तलाश करते हुए गांव मोहला के खेतों तक पहुंचे, जहां उन्हें पहले साड़ी और कुछ दूरी पर मंगलसूत्र पड़ा मिला। शक होने पर आसपास तलाश की गई तो नाले में महिला का पैर दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पिलाने से मना करने पर हैवानियत! अहाता प्रबंधक को पीटकर मार डाला

परिवार वालों का क्या आरोप?

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस, एसीपी व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर परिजनों से उसकी पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछेगी, सुचारू होगी पेयजल सप्लाई

परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उनका कहना है कि घर में पाला गया कुत्ता बार-बार नाले की ओर जा रहा था, जिससे शव का सुराग मिला। मृतका का पति और बड़ा बेटा चेन्नई में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर दोनों शुक्रवार सुबह फरीदाबाद पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा में वेतन बढ़ने के बाद भी फरीदाबाद में क्यों हुआ बवाल? क्या है असली वजह
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।