Several roads in Ghaziabad closed due to VVIP movement, traffic advisory issued Traffic advisory: 5 मार्च को गाजियाबाद में कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले जानिए डिटेल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

Traffic advisory: 5 मार्च को गाजियाबाद में कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले जानिए डिटेल

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने 5 मार्च दिन गुरुवार के लिए ट्रैफिक से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी आगमन के चलते यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन लागू किया गया है। ये डायवर्जन सुबह 8 बजे से लागू होंगे। घर से निकलने से पहले पढ़ लें: गाजियाबाद में कई रूट बंद, ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी

Thu, 5 March 2026 09:32 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, डॉ महकार
share
Traffic advisory: 5 मार्च को गाजियाबाद में कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले जानिए डिटेल

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने 5 मार्च दिन गुरुवार के लिए ट्रैफिक से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी (मुख्यमंत्री) के आगमन के चलते यातायात प्रतिबंध/डायवर्जन लागू किया गया है। ये डायवर्जन सुबह 8 बजे से लागू होंगे। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर आप भी घरों से बाहर निकल रहे हैं और नीचे दिए गए रास्तों का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो प्लीज वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करें, ताकि आपकी यात्रा सुगम हो सके।

हल्के और भारी दोनों तरह के लिए बंद रास्ता

सबसे पहले हल्के और भारी दोनों तरह के वाहनों की बात करते हैं। होली चाइल्ड से कलकागढ़ी के बीच सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं अन्य जगहों के लिए ये नियम भारी वाहनों से जुड़े हैं। आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहा होकर हापुड़ चुंगी की ओर सभी तरह के भारी वाहनों का आवागमन बंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारो @#% को मारो... यूट्यूबर सलीम वास्तिक को मारने का खौफनाक वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें:NRI की पत्नी के साथ रेप, ग्वालियर में बेटे की गैरमोजूदगी में ससुर बना हेवान

भारी वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रास्ता

लोहामंडी से विवेकानंद होकर हापुड़ चुंगी की तरह सभी भारी वाहनों का आवागमन बंद है। ALT चौराहे से हापुड़ चुंगी एवं राजनगर एस्टेंशन की तरफ सभी तरफ भी ऐसा ही है। नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ जाने वाला रास्ता भी भारी वाहनों के लिए बंद है। वहीं अगर आप करण गेट से हिंडन एयरपोर्ट गोलचक्कर की तरफ यात्रा कर रहे हैं, तो यहां भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

क्या बोले अधिकारी?

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।