We are true soldiers of Kejriwal, we learned only one thing from him, Sanjay Singh reply to Raghav Chadha हम लोग केजरीवाल के सच्चे सिपाही, उनसे एक ही बात सीखी; संजय सिंह ने दिया राघव चड्ढा को जवाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हम लोग केजरीवाल के सच्चे सिपाही, उनसे एक ही बात सीखी; संजय सिंह ने दिया राघव चड्ढा को जवाब

सिंह ने आगे कहा, 'तमाम वो मुद्दे जो जनहित के हैं, देश से जुड़े हुए हैं, पार्टी से जुड़े हुए हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए हैं, उन पर राघव चड्ढा चुप रहते हैं। गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ताओं को मारा जाता है, पीटा जाता है, उस पर नहीं बोलते हैं।

Fri, 3 April 2026 06:01 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हम लोग केजरीवाल के सच्चे सिपाही, उनसे एक ही बात सीखी; संजय सिंह ने दिया राघव चड्ढा को जवाब

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पार्टी पर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया, साथ ही अन्य कई सवाल भी उठाए। चड्ढा का वीडियो आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने उन्हें जवाब देते हुए अपना वीडियो शेयर किया। जिसमें सिंह ने दावा किया कि चड्ढा पार्टी लाइन का अनुसरण नहीं करते हैं और मनमर्जी से काम कर रहे हैं। अपने आरोप के समर्थन में सिंह ने वो तमाम मुद्दे भी गिनाए जब चड्ढा ने पार्टी का साथ नहीं दिया और अपनी अलग लाइन पकड़कर चले।

अपने वीडियो में संजय सिंह ने कहा कि, 'राघव चड्ढा के वीडियो के संबंध में मैं कहना चाहता हूं कि हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं, और उनसे हमने एक ही बात सीखी है, निडरता, हिम्मत और साहस के साथ लड़ना और संघर्ष करना।' इसके बाद उन्होंने चड्ढा पर आरोप लगाते हुए तमाम ऐसे मुद्दे गिनाए जब उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर अपनी मनमर्जी से काम किया।

संजय ने गिनाए वो मुद्दे जब राघव चड्ढा ने पार्टी का साथ छोड़ा

सिंह ने चड्ढा से सवाल पूछते हुए कहा कि 'देश के तमाम मुद्दों जैसे जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव आता है, तो आप (चड्ढा) साइन नहीं करते हैं। पश्चिम बंगाल में लोगों के वोट के अधिकार छीने जा रहे हैं, दिल्ली में किस तरह से चुनाव आयोग का दुरुपयोग हुआ, पंजाब का मुद्दा होता है उस वक्त भी आप खामोश रहते हो, कुछ नहीं बोलते हो। मोदी के खिलाफ आवाज तक नहीं निकालते हो।'

'वॉकआउट के समय भी अंदर बैठे रहते हैं

सिंह ने आगे कहा, 'तमाम वो मुद्दे जो जनहित के हैं, देश से जुड़े हुए हैं, पार्टी से जुड़े हुए हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए हैं, उन पर राघव चड्ढा चुप रहते हैं। गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ताओं को मारा जाता है, पीटा जाता है, उस पर नहीं बोलते हैं। पंजाब के तमाम अधिकारों को छीनने का काम मोदी सरकार करती है, उस पर भी कुछ नहीं बोलते हैं। बहुत सारे मुद्दों पर जब संसद से वॉकआउट करने का मौका आता है, तब आप बाहर नहीं निकलते हैं, ये तमाम चीजें हैं, जिसका जवाब देश आपसे चाहता है, लोग आपसे चाहते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन के भाई समेत 9 आरोपी बरी, अदालत ने बताई खास वजह

चड्ढा ने पूछा- क्या मैंने कुछ गलत किया

इससे पहले चड्ढा ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि AAP ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में हो रहा था एक्सपायर्ड सामान के साथ 'खेल', भारी मात्रा में माल बरामद

'कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा'

उन्होंने कहा कि अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PNG और LPG कनेक्शन वाले ध्यान दें! दिल्ली सरकार ने दी ये अहम जानकारी

‘देश के आम आदमी को मेरी वजह से फायदा हुआ’

AAP नेता ने कहा कि और इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं, जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं इसके आप सभी का आभार करते हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए चड्ढा को उपनेता के पद से हटाकर उनकी जगह पर पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।