sanjay singh says bjp has isi links, mission punjab is to create blasts BJP का ISI से चोली दामन का साथ? मिशन पंजाब को आप सांसद संजय सिंह ने बताया- ब्लास्ट कराना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

BJP का ISI से चोली दामन का साथ? मिशन पंजाब को आप सांसद संजय सिंह ने बताया- ब्लास्ट कराना

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज 7 मई को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- अमृतसर और जालंधर में जो ब्लास्ट हुआ, वो भाजपा की चुनावी राजनीति की शुरूआत है।

Thu, 7 May 2026 03:12 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BJP का ISI से चोली दामन का साथ? मिशन पंजाब को आप सांसद संजय सिंह ने बताया- ब्लास्ट कराना

"भाजपा का पंजाब मिशन क्या है- 'ब्लास्ट कराना।' भाजपाईयों का इतिहास ISI के साथ है। भाजपा का ISI के साथ चोली दामन का साथ है।" आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज 7 मई को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "अमृतसर और जालंधर में जो ब्लास्ट हुआ, वो भाजपा की चुनावी राजनीति की शुरूआत है। ये उनके मिशन पंजाब का एक उदाहरण है।" जानिए संजय सिंह ने और क्या कुछ कहा...

भाजपा का मिशन पंजाब क्या है- 'ब्लास्ट कराना'

पंजाब में 2 जगहों पर हुए धमाकों के बाद भाजपा बौखलाकर बयानबाजी कर रही है। 2017 के चुनाव के पहले जब वहां अकाली दल और भाजपा की सरकार थी, तो ऐसे ही मॉल का ब्लास्ट कराया गया था। उसका कोई अता-पता नहीं चला था। अब जब ये ब्लास्ट हुआ है, तो बंगाल के चुनाव के तुरंत बाद भाजपा कह रही है कि हमारा मिशन पंजाब है। संजय सिंह हमलावर होते हुए बोले- भाजपा का मिशन पंजाब क्या है- 'ब्लास्ट कराना' वहां के अमन चैन को बिगाड़ना। नफरत फैलाना। झगड़े कराना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा की नाराजगी और भाजपा में जाने के सवाल पर संजय सिंह ने क्या जवाब दिया?

भाजपाईयों तुम्हारा इतिहास है ISI के साथ।

कल से कह रहे हैं कि हमको आईएसआई के साथ कैसे जोड़ दिया? अरे भाजपाईयों तुम्हारा इतिहास है आईएसआई के साथ। पुलवामा का ब्लास्ट हुआ। हमारे जवान मारे गए, 350 किलो RDX हिंदुस्तान की सीमा में कैसे आई, आज तक पता नहीं चला। पहलगाम के अंदर हमारी बहनों के माथे के सिंदूर उजाड़े गए, लेकिन आज तक इन सवालों के जवाब नहीं मिले कि किसके आदेश के तहत वहां से सुरक्षा हटाई गई?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल के 7 सासंद छोड़ गए आप, कांग्रेस को कई फायदे होते दिख रहे, जानें क्या?

भाजपा का ISI के साथ चोली दामन का साथ

संजय सिंह ने हमला करते हुए आगे कहा- पंजाब के अंदर पठानकोट की घटना हुई। हमारे जवान शहीद हुए। पठानकोट की घटना की जांच के लिए, उस संगठन को बुलाया जिसका इनके साथ चोली दामन का साथ था- ISI आई थी। किसके राज में आई थी- मोदी जी के राज में आई थी। मोदी जी ने ISI को हिंदुस्तान बुलाया और कहा कि इसकी जांच तुम करो।

पंजाब के ब्लास्ट भाजपा की चुनावी राजनीति की शुरूआत

संजय सिंह ने आगे कहा- वही ISI जो हिंदुस्तान में अलग-अलग जगहों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देता है, उससे भाजपा का गहरा रिश्ता है। उसके माध्यम से पूरे देश का अमन चैन छीनने का काम भाजपा करती है। इसलिए अमृतसर और जालंधर में जो ब्लास्ट हुआ, वो भाजपा की चुनावी राजनीति की शुरूआत है। ये उनके मिशन पंजाब का एक उदाहरण है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।