sanjay singh kya samajwadi party main shamil ho sakte hain संजय सिंह क्या सपा में शामिल होंगे? अखिलेश यादव से करीबी पर AAP सांसद का क्या जवाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

संजय सिंह क्या सपा में शामिल होंगे? अखिलेश यादव से करीबी पर AAP सांसद का क्या जवाब

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में जाने की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वह मरते दम तक ऐसा सपने में भी नहीं सोचेंगे। उन्होंने सपा में जाने के सवाल पर भी खुलकर जवाब दिया।

Mon, 15 June 2026 04:25 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
संजय सिंह क्या सपा में शामिल होंगे? अखिलेश यादव से करीबी पर AAP सांसद का क्या जवाब

आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों के टूट कर भाजपा में चले जाने के बाद तेज-तर्रार नेता संजय सिंह को लेकर सवाल उठे कि कहीं वह भी तो आगे चलकर पाला नहीं बदल लेंगे। 'आप' के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले संजय सिंह ने मजबूती से इस तरह की आशंकाओं को खारिज किया और यहां तक कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात का गारंटी ले सकते हैं कि वह कभी भाजपा में शामिल नहीं होंगे। अब एक ताजा इंटरव्यू में संजय सिंह ने ना सिर्फ भाजपा बल्कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को लेकर भी जवाब दिया है।

भाजपा में जाने पर क्या बोले संजय सिंह

संजय सिंह से एक पॉडकास्ट में फिर जोर देकर कहा कि वह मरते दम तक भाजपा में जाने की सोच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी गारंटी नरेंद्र मोदी जी भी ले सकते हैं कि ये कभी भाजपा में नहीं आएगा। मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि मरते दम तक कभी भी भाजपा में जाने के लिए सपने में भी सोचना गुनाह होगा। मेरी उनसे विचारधारा की लड़ाई है। मैं मानता हूं कि यह पार्टी देश के लिए खतरनाक है, जो नफरत फैलाओ और राज करो की नीति पर चलती है। जो देश को तोड़ने वाली नीति पर चलती है। जो हिंदू, मुसलमान ईसाई के खिलाफ भेदभाव फैलाती है, बल्कि आदिवासी, पिछड़ों, दलितों से नफरत करती है। यह पार्टी देश के लिए ठीक नहीं है। इसलिए भाजपा में जाने की सोचना भी संभव नहीं है।'

क्या भाजपा के अलावा किसी दल में जा सकते हैं?

संजय सिंह से पूछा गया कि क्या वह भाजपा के अलावा किसी और पार्टी में शामिल होना चाहेंगे? इसके जवाब में वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह उनके लिए 'आप' ही सबसे अच्छी पार्टी है जिसके लिए उन्होंने खून पसीना बहाया है। संजय सिंह ने कहा, 'जिस पार्टी को मैंने बनाया, खून पसीना बहाया, वह पार्टी मेरे लिए सबसे ठीक है। जिसके लिए दिन रात मेहनत की और आज भी कर रहा हूं। एक दिन में 2-3 शहरों में जाता हूं। पदयात्राएं कर रहा हूं। खून पसीना बहा रहा हूं। जो कर पा रहा हूं कर रहा हूं, जितनी हमारी ताकत है। जिस पार्टी को हम लोगों ने सींचा है, बनाया है वह पार्टी मेरे लिए सबसे अच्छी है उसी में रहना है उसी में काम करना है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'राघव चड्ढा बगावत कांड' पर AAP के संजय सिंह ने ‘ईमानदारी’ से क्या कबूला

मेरा कर क्या लेगी भाजपा सरकार-संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि 183 दिन जेल में रहने के बाद भी उन्होंने भाजपा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की जांच से नहीं डरते हैं और इसलिए इतनी मजबूती से लड़ते हैं। संजय सिंह ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हर आदमी इनके सामने झुक जाएगा या जांच एजेंसियों से डर जाएगा। सवाल है कि आप मेरा कर क्या लेंगे, मेरे पास कुछ है ही नहीं। भाजपा वाले मुझसे ज्यादा जानते हैं क्योंकि वह मेरी सारी जांच करा चुके हैं। मैं इनसे लड़ने के लिए सबसे बेहतरीन आदमी हूं इस देश में, मेरे पास कुछ नहीं है। जितनी जांच कराना चाहते हैं कर लें। आर्मी लगा दें, पुलिस लगा दें, ईडी लगा दें। इसलिए मैं हर दिन मोदी, अमित शाह अडानी के खिलाफ बोलता हूं कि तुम्हारी हिम्मत है तो जेल में डालो, जांच करो, लड़ो।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी का फॉर्मूला है; ममता बनर्जी की पार्टी में मची भगदड़ पर बोले संजय सिंह

अखिलेश यादव की सपा में जाने पर क्या कहा?

संजय सिंह से इंटरव्यू के दौरान जब अखिलेश यादव से नजदीकियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे कबूल किया। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वह सपा में जा सकते हैं? संजय सिंह ने जिस आक्रामकता और जोर देकर भाजपा में ना जाने की बात कही इस सवाल पर रुख थोड़ा अलग दिखा। उन्होंने सपा पर कोई टिप्पणी नहीं की और इस बात को दोहराया कि आप के लिए ही काम करते रहेंगे। संजय सिंह ने कहा, 'मैंने आपको कह दिया कि जिस पार्टी को बनाया जिसको बढ़ाने के लिए दिन रात काम किया। उसी में रहूंगा, उसके लिए काम करूंगा। अरविंद केजरीवाल जी ने मुझे दो बार राज्यसभा भेजा। राज्यसभा में भूमिका निभाई। सड़क पर लड़ता हूं। जहां पार्टी भेजती है वहां जाकर काम करता हूं। मेरे लिए सबसे अच्छी पार्टी आम आदमी पार्टी है। जिसके लिए दिन रात काम किया है जिसके कार्यकर्ताओं और नेताओं से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। उस पार्टी में रहना है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामलला के चढ़ावे में 7 करोड़ की चोरी का दावा, संजय सिंह ने भाजपा को कहा चंदा चोर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।