Samaypur Sarmatla road will become smart sadak Faridabad many colonies and 28 villages to get benefit फरीदाबाद में समयपुर-सरमथला रोड बनेगा स्मार्ट, कई कॉलोनियों व 28 गांवों को होगी सुविधा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में समयपुर-सरमथला रोड बनेगा स्मार्ट, कई कॉलोनियों व 28 गांवों को होगी सुविधा

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का समयपुर-सरमथला रोड स्मार्ट बनेगा। इस काम पर 5.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। सड़क के बनने से न केवल कॉलोनियों बल्कि 28 गांवों लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

Mon, 5 Jan 2026 09:48 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में समयपुर-सरमथला रोड बनेगा स्मार्ट, कई कॉलोनियों व 28 गांवों को होगी सुविधा

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का समयपुर-सरमथला रोड स्मार्ट बनेगा। इस काम पर 5.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। फरीदाबाद नगर निगम ने इस सड़क को लोक निर्माण विभाग से टेकओवर कर लिया है। सड़क के बनने से न केवल कॉलोनियों बल्कि 28 गांवों लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

वार्ड-एक राजीव कॉलोनीलोनी से गुजर रही यह सड़क पिछले काफी सालों से खस्ताहाल स्थिति है। सड़क में सुबह के समय जाम लग जाता है। इसके साथ ही ओवरफ्लो की स्थिति भी बनी रहती है। सड़क पर दोनों तरफ से अतिक्रमण भी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में चौड़ी हो रही यह सड़क, शहर के कई रास्तों पर घटेगा जाम

बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा

सड़क बनाने से पहले निगम की ओर से बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके साथ ही बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही पानी की लाइन को भी शिफ्ट करने का काम होगा।

सड़क पर 50 से अधिक स्कूल

यह सड़क बल्लभगढ़ से होते हुए राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56 होकर समयपुर से सरमथला को जाती है। इस सड़क से हर दिन पांच हजार से अधिक वाहनों का आना-जाना होता है। वहीं सड़क पर 50 से अधिक स्कूल बने हुए हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे जो सूखे पेड़ हैं, उनको हटाकर निगम की ओर से दोबारा पौधरोपण किया जाएगा। निगम की ओर से सड़क से बिजली के खंभे हटवाने और पेड़ों को लेकर वन विभाग से भी पत्र लिखकर एनओसी मांगी गई है। वार्ड-एक के पार्षद मुकेश डागर के अनुसार सड़क बनने का सबसे अधिक लाभ राजीव कॉलोनी के लोगों को होगा। उनको जलभराव से राहत मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो से फरीदाबाद जाना होगा आसान, मंझावली पुल से जुड़ने वाली सड़क का काम शुरू

नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सतपाल ने बताया कि बिजली विभाग और वन विभाग से एनओसी मिलते ही निगम प्रक्रिया शुरू करेगा। सड़क को लेकर टेंडर भी लगा दिया गया है। यह सड़क काफी नीचे बनी हुई है, इससे बारिश के दौरान जलभराव होता है। उन्होंने कहा कि अब सड़क की स्थिति में सुधार होने से जलभराव नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में यमुना के दोनों ओर हर माह बसाई जा रहीं 10 अवैध कॉलोनियां, ऐसे फैल रहा जाल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।