Sainik Colony to Ankhir Chowk road will be widened in Faridabad reducing traffic jam on several routes फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी से अनखीर चौक तक चौड़ी हो रही सड़क, कई रास्तों पर घटेगा जाम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी से अनखीर चौक तक चौड़ी हो रही सड़क, कई रास्तों पर घटेगा जाम

फरीदाबाद नगर निगम की ओर से सैनिक कॉलोनी से अनखीर चौक तक वर्षों से संकरी और जर्जर पड़ी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Mon, 29 Dec 2025 02:54 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी से अनखीर चौक तक चौड़ी हो रही सड़क, कई रास्तों पर घटेगा जाम

फरीदाबाद नगर निगम की ओर से सैनिक कॉलोनी से अनखीर चौक तक वर्षों से संकरी और जर्जर पड़ी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर में अनखीर चौक से गुरुग्राम को जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क है। कुछ साल पहले नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत यहां नाले के स्थान पर सीवर लाइन डाली गई थी। इसके बाद सड़क निर्माण का काम कई सालों से अधूरा पड़ा था। जगह-जगह खुदाई, टूटे हिस्से और संकरी लेन के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FNG प्रोजेक्ट नए साल में पकड़ेगा रफ्तार,हरियाणा 2 माह में देगा सभी जरूरी मंजूरी

खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे स्कूल बसों, ऑफिस जाने वालों और एंबुलेंस तक की आवाजाही प्रभावित होती है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, करीब पांच साल से रुका यह काम अब दोबारा शुरू किया गया है।

सड़क की एक लेन हो रही चौड़ी

सैनिक कॉलोनी से अनखीर की तरफ जाने वाले सड़क के एक लेन को चौड़ा किया जा रहा है ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। इसके लिए मिट्टी खुदाई के साथ मजबूत आधार बनाने के लिए रोडी मिक्स मिट्टी डाली जा रही है। जल्द बचे हिस्से में सीमेंटेड सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल में फरीदाबाद की 20 कॉलोनियों की बुझेगी प्यास, FMDA सुधरेगा पेयजल व्यवस्था

सड़क चौड़ी होने से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी। जगह-जगह खुदाई, टूटे हिस्से और संकरी लेन के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों इन सभी परेशानियों से राहत मिलेगी। सड़क चौड़ी हो जाने से लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी।

ग्रैप की पाबंदियों से रुका काम

नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल ग्रैप की पाबंदियों के कारण कुछ समय के लिए काम रोका गया है, पाबंदियां हटने के बाद तेजी से काम किया जाएगा। एक महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे लोगों को कम से कम असुविधा हो। काम के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो से फरीदाबाद जाना होगा आसान, मंझावली पुल से जुड़ने वाली सड़क का काम शुरू

रोजाना लगता है जाम

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सड़क सैनिक कॉलोनी, अनखीर, सूरजकुंड रोड और आसपास के रिहायशी क्षेत्रों को जोड़ती है। संकरी सड़क होने के कारण अक्सर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के बीच फंसाव की स्थिति बन जाती थी। बरसात के मौसम में जलभराव भी एक बड़ी समस्या थी। सड़क चौड़ी होने से जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।