हां भाई जिहादियों! तिहाड़ से बाहर आ गया हूं… सलीम वास्तिक का VIDEO वायरल, किसे दी धमकी?
सलीम वास्तिक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहा है- हां, भाई जिहादियों! तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं। तैयार हो जाओ, अब तुम्हारी कमर कसने का टाइम आ गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

अपहरण और हत्या के 31 साल पुराने मामले में बीते दिनों दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े पूर्व मुस्लिम सलीम वास्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहा है- "हां, भाई जिहादियों! तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं। तैयार हो जाओ, अब तुम्हारी कमर कसने का टाइम आ गया है।" हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानिए उसने किसे धमकी दी?
लोनी में रहने वाला सलीम वास्तिक धार्मिक सुधारों के अपने वीडियो के बाद चर्चा में आया था, जिस पर 27 फरवरी को लोनी में जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी ढेर हो गए थे। यह केस कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था और 24 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने सलीम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
सलीम को 1995 में गोकुलपुरी थानाक्षेत्र में हुए एक किशोर के अपहरण व हत्या के केस में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। साल 2000 में पैरोल पर छूटने के बाद वह रिहा हुआ था, जिसके बाद से ही नाम व जगह बदलकर दिल्ली पुलिस को चकमा दे रहा था। मंगलवार रात से सलीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें सलीम एक धर्म के लोगों को संबोधित करते हुए कह रहा है- हां, भाई जिहादियों! जगह देख लो, कौन सी है। तिहाड़ जेल के बाहर की, बाहर आ गया है। तुम कमर कस लो। मैं मुसलमानों को पढ़ाई-लिखाई और तरक्की की ओर लेकर जाऊंगा। आगे कहता है- तुम लोगों से हटाऊंगा। तुम मुसलमानों को खराब कर रहे हो। उन्हें जिहादी बना रहे हो। उस रास्ते से मुसलमानों को हटाऊंगा और तरक्की की तरफ लेकर जाऊंगा। मेरा चैलेंज है, तुम मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते हो। अगर उखाड़ना है, तो आ जाना।
सलीम वीडियो में छड़ी लिए दिख रहा है, क्योंकि जानलेवा हमले में उसे काफी गंभीर चोट आई थी। स्थानीय अधिकारियों ने जमानत की जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस से ही आधिकारिक जानकारी मिल सकती है।




साइन इन