Criminal who attacked YouTuber in Ghaziabad killed in police encounter गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख रुपए का इनामी अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Sun, 1 March 2026 11:18 PMRatan Gupta भाषा, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने का एक ईनामी आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख रुपए का इनामी अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यूट्यूबर पर किए थे चाकू से वार

इससे एक दिन पहले लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे। यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था जिससे उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:X मुस्लिम सलीम पर हमले के मामले में 7 पर FIR, जानिए अब कैसी है यूट्यूबर की हालत?
ये भी पढ़ें:क्या मंत्री 500 पेटी शराब अकेले गटक जाएंगे? मरांडी ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी

शुक्रवार सुबह-सुबह सलीम नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ था। ये घटना थाना लोनी में हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा था और उसे अस्पताल पहुंचा दिया था। उसके बाद हम लोगों ने विवेचना शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और लोगों से बातचीत करके मालूम हुआ कि जिस मोटरसाइकिल से दो बदमाश आए और घटना को अंजाम दिया, उनकी पहचान हो गई थी।

पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम

इसके बाद हम लोगों को पता चला कि वो खोड़ा में रहते थे। इसके बाद उनके बारे में नाम-पता जैसी अन्य जानकारी भी पता चलीं। इसके बाद अभियुक्तों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए उनके खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित किया। आज शाम मुखविर द्वारा पता चला कि आज फिर से घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद हम सब अलर्ट पर थे। तभी यहां दो लोग मोटरसाइकिल से आते दिखे, उन्हें रुकने का इशारा किया तो वो रुके नहीं और पुलिस वालों पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस मुठभेड़ में जीशान हुआ ढेर

इसके बाद उनकी बाइक फिसल गई और फिर भी फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने सचेत करते हुए सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन जवाबी कार्रवाई के चलते पुलिस ने उस पर फायर किया, तो एक घायल हो गया और दूसरा फरार होने में कामयाब हुआ। घायल से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जीशान बताया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।