Salary hike protest Faridabad to Palwal women workers block agra highway traffic jam update फरीदाबाद से पलवल तक सैलरी पर संग्राम, सड़क पर उतर महिलाओं ने किया आगरा हाईवे जाम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद से पलवल तक सैलरी पर संग्राम, सड़क पर उतर महिलाओं ने किया आगरा हाईवे जाम

गुरुग्राम और नोएडा के बाद अब उससे सटे हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल में भी प्राइवेट कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। पलवल में एक कंपनी की महिला कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे जाम कर दिया।  

Mon, 13 April 2026 11:55 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, पलवल, अजित कुमार
share
फरीदाबाद से पलवल तक सैलरी पर संग्राम, सड़क पर उतर महिलाओं ने किया आगरा हाईवे जाम

गुरुग्राम और नोएडा के बाद अब उससे सटे हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल में भी प्राइवेट कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। पलवल में पृथला के पास सोमवार सुबह एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रही कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन उन्हें नहीं मिल रहा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में आगजनी, पलवल-फरीदाबाद में हंगामा; दिल्ली के आसपास सैलरी पर संग्राम

प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से बढ़ी हुई सैलरी की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा, जिससे उनके परिवार का खर्च चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने हाईवे पर बैठकर विरोध जताया।

जाम से आम लोगों को भारी परेशानी

जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काम पर जाने वाले लोग, जरूरी काम से निकलने वाले राहगीर घंटों तक फंसे रहे। कई वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें वैकल्पिक रास्तों की जानकारी नहीं होने के कारण इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी और धूप में फंसे लोगों को पानी और अन्य सुविधाओं की भी दिक्कत हुई, जिससे परेशानी और बढ़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब नोएडा में सैलरी पर बवाल, वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी; पुलिस पर पथराव

पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत कर जाम खोलने की अपील की। काफी देर तक चली समझाइश के बाद हालात सामान्य करने के प्रयास किए गए।

फरीदाबाद में कंपनी के बाहर सड़क जाम

उधर, फरीदाबाद में भी एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के बाहर सड़क जाम कर दी। यहां भी यातायात प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत शुरू करवाई। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, आगजनी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।