Safdarjung hospital to start India first online critical care follow up clinic सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर को घर बैठे ही दिखा सकेंगे, किन मरीजों के लिए नई सुविधा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर को घर बैठे ही दिखा सकेंगे, किन मरीजों के लिए नई सुविधा

दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में देश का पहला ऑनलाइन क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक शुरू होने जा रहा है। यह ऑनलाइन फॉलो-अप क्लिनिक ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल के माध्यम से मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। 

Sat, 14 March 2026 10:55 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर को घर बैठे ही दिखा सकेंगे, किन मरीजों के लिए नई सुविधा

दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में देश का पहला ऑनलाइन क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक शुरू होने जा रहा है। यह ऑनलाइन फॉलो-अप क्लिनिक ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल के माध्यम से मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। पोर्टल का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल शनिवार को करेंगे।

दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल प्रशासन आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए देश की पहली ऑनलाइन क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक शुरू करने जा रहा है, जहां वे घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ के दौरान डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे।

पोर्टल पर लॉग इन करना होगा

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह ऑनलाइन फॉलो-अप क्लिनिक ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल के माध्यम से मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। पोर्टल का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल शनिवार को करेंगे। बयान में कहा गया है कि मरीज और उनके परिवार पोर्टल पर लॉग इन करके अस्पताल से क्रिटिकल केयर सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज इन सड़कों पर बंद रहेगा ट्रैफिक, कई रूटों में बदलाव; एडवाइजरी जारी

आईसीयू फॉलो-अप और क्रिटिकल केयर जरूरी

सफदरजंग अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. अनिर्बन होम ने कहा कि भारत में आईसीयू फॉलो-अप और क्रिटिकल केयर बेहद जरूरी हैं क्योंकि हमारे कई मरीज बहुत दूर-दराज के इलाकों से आते हैं। वे दूर-दराज के क्षेत्रों से यात्रा करके आते हैं और इलाज के बाद घर लौटने पर उनके लिए फॉलो-अप के लिए दोबारा आना बहुत मुश्किल हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बादलों ने बदला मौसम, 3 डिग्री तक गिरा पारा; आज और कल कैसा रहेगा हाल

सीधे ऑनलाइन संपर्क कर सकेंगे

उन्होंने कहा कि हम यह भी जानते हैं कि डिस्चार्ज होने के बाद ये मरीज अक्सर पूरी तरह से सक्षम नहीं होते और उन्हें कुछ सहायता की जरूरत होती है। इस प्रणाली के माध्यम से वे हमसे सीधे ऑनलाइन संपर्क कर सकेंगे। इससे हमें उनकी समस्या का आकलन करने और उसकी गंभीरता का निर्धारण करने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरानी दिल्ली के विकास को मिलेगी गति, SRDC का नाम भी बदलेगा; CM की बैठक में फैसल

डॉ. अनिर्बन ने बताया कि अस्पताल तब यह तय करेगा कि उनका इलाज घर से किया जा सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि इससे आईसीयू से डिस्चार्ज हुए हजारों मरीजों को लाभ होने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।