Rekha Gupta inaugurates DTC 300 New EV Buses on Delhi Roads Ghaziabad Bus Route Restored रेखा गुप्ता ने DTC की 300 नई EV बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारीं, गाजियाबाद रूट फिर शुरू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रेखा गुप्ता ने DTC की 300 नई EV बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारीं, गाजियाबाद रूट फिर शुरू

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाई। ⁠मात्र एक वर्ष में ही 2000 से भी अधिक ईवी बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से नानकसर से गाजियाबाद के बीच इंटर स्टेट बस सर्विस की शुरुआत की गई है।

Fri, 20 March 2026 02:17 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रेखा गुप्ता ने DTC की 300 नई EV बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारीं, गाजियाबाद रूट फिर शुरू

दिल्ली का ट्रांसपोर्ट सिस्टम दिन-प्रतिदिन और मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर उतार दिया है। ⁠मात्र एक वर्ष में ही 2000 से भी अधिक ईवी बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से नानकसर से गाजियाबाद के बीच इंटर स्टेट बस सर्विस की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह सहित भी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिहार भी जाएगी DTC की बस, दिल्ली से बाहर 17 रूटों पर चलाने की तैयारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए ने कहा कि दिल्ली के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है। नवरात्रि के दूसरे दिन 300 नई ईवी बसें दिल्ली के बेड़े में जोड़ी गई हैं। हमारा दिल्ली के साथ वादा है कि पूरे सार्वजनिक परिवहन को हम इलेक्ट्रिक में परिवर्तित करेंगे। साथ ही हमने दिल्ली से गाजियाबाद के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू की है। ये हमारा पांचवा अंतरराज्यीय मार्ग है। एक डीटीसी ऑफिस बनाने का काम भी किया जाएगा जिसका आज शिलान्यास किया गया है। हमारा पूरा प्रयास है कि हम दिल्ली परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करें, दिल्ली परिवहन की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करें। ये अपने आप में देश और दुनिया में सर्वोत्तम होना चाहिए। उसके लिए दिल्ली सरकार और हमारा परिवहन मंत्रालय काम कर रहा है।

एक वर्ष में 2000 से अधिक EV बसें DTC बेड़े में शामिल

रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''आज इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। यह कदम दिल्ली की रफ्तार को नई दिशा देता है। अब सफर और आसान होगा, कनेक्टिविटी और तेज होगी। पिछले एक वर्ष में 2000 से अधिक EV बसों को DTC के बेड़े में शामिल किया गया है। सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह emission-free बनाने के लिए हम DTC की पूरी फ्लीट को EV पर स्विच करेंगे। साथ ही आज नानकसर–गाजियाबाद के बीच नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू की और DTC के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। 2023 से बंद पड़ा EV प्रोत्साहन पोर्टल भी फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत 12,877 लोगों को ₹24 करोड़ की लंबित सब्सिडी सीधे DBT के माध्यम से दी गई।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंक सहेली कार्ड से क्या एक घंटे में एक ही मुफ्त यात्रा होगी? नियम समझ लीजिए

इन अंतरराज्यीय रूटों पर चल रही हैं डीटीसी बसें

डीटीसी अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत पहले ही दिल्ली-बड़ौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली-सोनीपत (हरियाणा), दिल्ली-धारूहेड़ा (हरियाणा) और दिल्ली-पानीपत (हरियाणा) सहित प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर रही है।

वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक चलाई जाएंगी बसें

गौरतलब है कि, दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बीते सोमवार को बताया था कि सरकार तीन धार्मिक स्थलों जम्मू-कश्मीर के कटरा (वैष्णो देवी), राजस्थान के खाटू श्याम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए अंतरराज्यीय राजकीय बस सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। मंत्री ने बताया था डीटीसी जल्द ही अंतरराज्यीय परिचालन के लिए 17 रूटों पर 50 एसी बसों के बेड़े को शामिल करेगा और अंतरराज्यीय संपर्क बढ़ाएगा। उन्होंने कहा था कि सरकार अंतरराज्यीय संपर्क को मजबूत करने और नागरिकों के लिए आरामदायक और किफायती यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, हम महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं ताकि दिल्ली से श्रद्धालु देशभर के धार्मिक स्थलों तक आसानी से यात्रा कर सकें।

पंकज सिंह ने कहा था कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को सहूलियत देने के लिए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं को शुरू करने और दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का तोहफा, अयोध्या, कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीस बसें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।