rape with friends wife came to delhi and murdered irs daughter accused rahul meena is serial rapist दोस्त की पत्नी से भी किया रेप, कई लड़कियों से थे संबंध; IRS की बेटी के हत्यारे राहुल पर कई बड़े खुलासे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दोस्त की पत्नी से भी किया रेप, कई लड़कियों से थे संबंध; IRS की बेटी के हत्यारे राहुल पर कई बड़े खुलासे

दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस की बेटी मर्डर केस में आरोपी को लेकर बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। दिल्ली आने से पहले उसने एक महिला से रेप किया था।

Fri, 24 April 2026 07:13 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दोस्त की पत्नी से भी किया रेप, कई लड़कियों से थे संबंध; IRS की बेटी के हत्यारे राहुल पर कई बड़े खुलासे

दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म के आरोपी राहुल मीणा ने दिल्ली आने से पहले अलवर में अपने दोस्त की पत्नी से भी रेप किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अलवर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और पूछताछ पूरी होने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी है। वहां उसके खिलाफ दुष्कर्म और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज है।

रेप के बाद पहुंचा था दिल्ली

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को राहुल अपने दोस्त के साथ शादी में गया था। रात में उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और दोस्त की बाइक लेकर उसके घर लौट आया। वहां उसने दोस्त की पत्नी से रेप किया और फरार हो गया। इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पहुंचा, जहां एक एंबुलेंस को रुकवाकर उसमें बैठकर दिल्ली आ गया। दिल्ली पहुंचने पर उसने बहाने से उतरकर चालक को बिना पैसे दिए फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के कई लड़कियों से संबंध थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IRS की बेटी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शव चौथी मंजिल से घसीटकर नीचे ले गया था

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संघर्ष के सबूत

आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या गला घोंटकर किए जाने का खुलासा पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, युवती ने हमले के दौरान बचाव के लिए कड़ा संघर्ष किया, जिसके कारण उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अंतिम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:90% लाने वाला छात्र बना दरिंदा! IRS अफसर की बेटी केस में बहन ने किए बड़े खुलासे

एम्स के फॉरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि वारदात के बाद युवती को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एम्स में हुए पोस्टमार्टम में बाहरी जांच के दौरान दोनों बाजुओं, हाथों और पैरों पर खरोंच व रगड़ के निशान मिले, जो संघर्ष का संकेत देते हैं। चेहरे पर गहरे घाव और नाक की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया, जो किसी भारी वस्तु से हमले की ओर इशारा करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी का हत्यारा क्या बोला

दम घुटने से जान गई

आंतरिक जांच में गर्दन की मांसपेशियों में रक्तस्राव और थायरॉयड कार्टिलेज में फ्रैक्चर मिला, जबकि हायोइड हड्डी सुरक्षित पाई गई। शरीर के आंतरिक अंगों में रक्त का जमाव दम घुटने से मौत की पुष्टि करता है। फॉरेंसिक जांच के लिए विसरा, खून, नाखूनों के नमूने और स्वैब सुरक्षित कर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यौन हमले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।