delhi irs daughter murder case accused rahul dragged deadbody to 3rd floor fingerprint for locker IRS की बेटी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शव चौथी मंजिल से घसीटकर नीचे ले गया था हैवान राहुल; क्यों चाहता था फिंगरप्रिंट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

IRS की बेटी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शव चौथी मंजिल से घसीटकर नीचे ले गया था हैवान राहुल; क्यों चाहता था फिंगरप्रिंट

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि आरोपी फिंगरप्रिंट से लॉकर खोलने के लिए पीड़िता को चौथी से तीसरी मंजिल तक घसीटता ले गया था।

Fri, 24 April 2026 06:15 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
IRS की बेटी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शव चौथी मंजिल से घसीटकर नीचे ले गया था हैवान राहुल; क्यों चाहता था फिंगरप्रिंट

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि आरोपी फिंगरप्रिंट से लॉकर खोलने के लिए पीड़िता को चौथी से तीसरी मंजिल तक घसीटता ले गया था।

सीढ़ियों के नीचे आधे घंटे छिपा रहा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती के माता-पिता के जिम जाने से पहले ही राहुल घर के पास आ गया था। वह घर के पास सीढ़ियों के नीचे आधा घंटे तक छिपा रहा। युवती के माता-पिता के जाने के बाद वह घर में घुसा और सीधा युवती के कमरे में पहुुंचा। उसने लॉकर की चाबी मांगी। युवती ने मना किया तो रॉड से ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में ही वह युवती को नीचे की मंजिल पर ले गया और लॉकर खोलने के लिए पीड़िता की अंगुली का इस्तेमाल करने की कोशिश की। लेकिन युवती की मौत होने के कारण लॉकर नहीं खुला। इसके बाद वह लॉकर तोड़कर नकदी और अन्य सामान लेकर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली; ऊपरी मंजिल पर रह रहे थे बेटे,नीचे कमरे में 3 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव

ऑनलाइन गेमिंग की लत में था राहुल

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राहुल को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी। इसी के चलते उस पर करीब सात लाख रुपये का कर्ज था। पीड़ित परिवार ने कई बार उसकी मदद की और गेमिंग की लत छोड़ने को कहा। लेकिन उसने घर खर्चों के बिल में हेराफेरी शुरू कर दी। इसका खुलासा पीड़िता ने किया था। आरोपी इसी बात का बदला लेना चाहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:90% लाने वाला छात्र बना दरिंदा! IRS अफसर की बेटी केस में बहन ने किए बड़े खुलासे
ये भी पढ़ें:'मुझसे गलती हो गई'... कोर्ट में गिड़गिड़ाया IRS की बेटी का रेप-मर्डर करने वाला

अलवर में विशेष जांच टीम गठित

राहुल मीणा के खिलाफ अलवर में दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर जांच तेज कर दी है। अब तक छह से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सुधीर चौधरी के अनुसार, जांच राजगढ़ की डीएसपी मनीषा मीणा को सौंपी गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात राहुल उसके घर में घुसा और दुष्कर्म किया। घटना के समय उसका पति आरोपी के साथ शादी समारोह में गया था, लेकिन वहीं रुक गया, जबकि राहुल गांव लौट आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता का पति ऑनलाइन लूडो खेलते थे और एक-दूसरे को जानते थे।वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।