rajnigandha underpass to noida sector 57 six km elevated road plan survey iit roorkee नोएडा में रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 तक बनेगा 6 KM एलिवेटेड रोड; IIT रुड़की ने शुरू किया सर्वे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 तक बनेगा 6 KM एलिवेटेड रोड; IIT रुड़की ने शुरू किया सर्वे

नोएडा में मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए आईआईटी रुड़की ने सर्वे किया। आईआईटी की टीम ने रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहे तक करीब 6 किलोमीटर के हिस्से में कई पॉइंट पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति देखी।

Sat, 4 April 2026 02:47 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 तक बनेगा 6 KM एलिवेटेड रोड; IIT रुड़की ने शुरू किया सर्वे

नोएडा में मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए आईआईटी रुड़की ने गुरुवार को सर्वे किया। आईआईटी की टीम ने रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहे तक करीब 6 किलोमीटर के हिस्से में कई पॉइंट पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति देखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-यमुना एक्सप्रेसवे के बीच बनेगा 10 लेन का एक्सप्रेसवे,15 दिन में होगा सर्वे

सर्वे में देखा गया कि बीच में कहीं पर ट्रैफिक उतारने या चढ़ाने के लिए लूप बनाने की जरूरत होगी या नहीं। इसके साथ ही एलिवेटेड निर्माण में कहां पर बीच में और कहां पर किनारे बनाने की गुंजाइश होगी। इस रोड पर कई जगह डिवाइडर पर डबल यूटर्न बने हैं। नोएडा स्टेडियम चौराहा और सेक्टर-12-22 तिराहा खुला हुआ है। बाकी चौराहे-तिराहे कुछ साल पहले बंद कर यूटर्न बना दिए गए थे। इस लिहाज से पूरे ट्रैफिक के लिए आईआईटी ने फिजिबिलिटी सर्वे करने की जरूरत बताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो में 6-लेन की बनेगी यह सड़क; ऐच्छर टी-पॉइंट होगा बंद, बनेंगे दो नए यू-टर्न

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-16 रजनीगंधा अंडरपास के आगे सेक्टर-3 से सेक्टर-57 चौराहे तक एलिवेटेड रोड बनवाने की तैयारी है। यह प्रस्ताव कई साल पहले हुए सर्वे से बना था। बीते सालों में इस रास्ते पर कई बदलाव हुए। रजनीगंधा अंडरपास के ऊपर से मेट्रो लाइन भी जा रही है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी की टीम सर्वे करने के बाद परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) देगी।

महामाया से सेक्टर-94 तक का भी सर्वे किया

आईआईटी की टीम ने महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 तक बनने वाले एलिवेटेड रोड को लेकर भी सर्वे किया। यह रोड करीब पौने दो किलोमीटर का बनना प्रस्तावित है। यहां पर फ्लाईओवर और मेट्रो चल रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो चलाने के लिए प्रदर्शन कल

वहीं, नोएडा सेक्टर-71 स्थित चौराहे के पास अंतिम मेट्रो पिलर पर 5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मेट्रो की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में 10 लाख की आबादी होने के बाद भी उनको बेहतर कनेक्टिविटी, मेट्रो, सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिसके कारण सभी लोग परेशान हैं। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कई वर्षों के बाद भी अब तक अधिकारियों की तरफ से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो चलाने को लेकर केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इसके खिलाफ में पांच अप्रैल को सभी लोग सेक्टर-71 के चौराहे के पास अंतिम मेट्रो पिलर पर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करके विरोध जताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट तक दौड़ेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, इन 3 रूटों पर हुआ सर्वे
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।