rain and thunderstorm yellow alert in delhi ncr today due to western disturbance imd forecast पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, 40km की स्पीड से चलेंगी हवाएं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, 40km की स्पीड से चलेंगी हवाएं

राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में आज मौसम ने फिर करवट ली है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर रविवार सुबह से चल रही तेज हवाओं और आसमान में गरज और चमक के साथ ही झमामझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।  

Sun, 15 March 2026 05:59 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, 40km की स्पीड से चलेंगी हवाएं

राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में आज मौसम ने फिर करवट ली है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर रविवार सुबह से चल रही तेज हवाओं और आसमान में गरज और चमक के साथ ही झमामझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP वालों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, रविवार से बदल रहा मौसम; यहां होगी बारिश

इन स्थानों पर बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की तरफ से आज ‘एक्स’ पर बताया गया है कि अगले कुछ घंटों में पूरे दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर) में हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा के सोनीपत, बहादुरगढ़, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, तोशाम, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद, पानीपत, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम और उत्तर प्रदेश के गुलावटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ के अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी में हल्की आंधी और बिजली एवं 30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में मौसम ने बदली चाल, 2 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

सोमवार को कितना रहेगा तापमान

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार तक न्यूनतम तापमान के 14-16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए रविवार को गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य में 18 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। दूसरी ओर, झारखंड के कई जिलों में भी अगले चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 15 मार्च को राजस्थान के अजमेर, जयपुर और भरतपुर के साथ-साथ गंगानगर और हनुमानगढ़ में कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 14 से 17 मार्च तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।