पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 14 से 17 मार्च तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
Amroha News - पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। पूर्वात्तर राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की शुरुआत हो गई है। 14 से 17 मार्च तक यूपी में आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि फसलें पक चुकी हैं और बारिश से नुकसान हो सकता है।

गर्मी के तीखे तेवर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम एक बार फिर बदल गया है। पूर्वात्तर के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। अगले चार दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम व मध्य और पूर्वाेत्तर के अधिकतर हिस्सों में बारिश व गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का मौसम रहेगा। 14 से 17 मार्च तक यूपी में आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार की सुबह से मौसम की चाल बदली नजर आ रही है।
तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। बादल छाए रहने और गर्मी में आशिंक राहत मिली है। आने वाले दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना जताई गई है। उधर मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि जिले में सरसों की फसल पक चुकी है। क्षेत्र में सरसों की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में यदि तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि होती है तो सरसों व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। फसलों के गिरने से उत्पादन में भारी गिरावट आएगी। मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसान जल्द से जल्द फसल को समेटने में जुट गए हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन