raghav chadha reaction on bjp win in west bengal and assam राघव चड्ढा को नई पार्टी में आते ही मिला जश्न का मौका, धमाकेदार जीत पर क्या बोले, Ncr Hindi News - Hindustan
More

राघव चड्ढा को नई पार्टी में आते ही मिला जश्न का मौका, धमाकेदार जीत पर क्या बोले

आप के संस्थापक सदस्य रहे राघव चड्ढा ने पांच राज्यों के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी पार्टी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ की।

Mon, 4 May 2026 06:31 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राघव चड्ढा को नई पार्टी में आते ही मिला जश्न का मौका, धमाकेदार जीत पर क्या बोले

हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पश्चिम बंगाल, असम से पुडुचेरी तक में कमल खिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है। आप के संस्थापक सदस्य रहे राघव चड्ढा ने पांच राज्यों के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी पार्टी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ की।

पिछले महीने ही राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में अब तकी सबसे बड़ी टूट के सूत्रधार बने। वह 'आप' के छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। नई पार्टी में शामिल होते ही राघव चड्ढा को जश्न का मौका मिला है। पश्चिम बंगाल में जहां भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई है तो असम में लगातार तीसरी सत्ता प्राप्त की है। पुडुचेरी में भी कमल खिला तो बंगाल में भी भाजपा ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हृदय मा छे काबा, नयन मदीना; उलटे भाजपा को फायदा करा गया सायोनी घोष का गाना

राघव चड्ढा ने भाजपा की जीत पर क्या कहा?

राघव चड्ढा ने कहा, ‘शानदार चुनावी नतीजों के लिए पूरे भाजपा परिवार को बधाई, पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और निर्णायक जीत वास्तव में उल्लेखनीय है। असम और पुडुचेरी के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों का भरोसा विकास और मजबूत गर्वनेंस में कायम है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक नेतृत्व, अमित शाही जी के रणनीतिक दृष्टि और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के प्रतिबद्ध प्रयासों का प्रमाण है। यह जीत उन सभी नागरिकों की है जो ज्यादा मजबूत और विकसित भारत चाहते हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इतना बुरा हाल! अरविंद केजरीवाल को क्यों चुनावी नतीजों से लगा बड़ा झटका

कैसे भाजपाई बने राघव चड्ढा

कभी अरविंद केजरीवाल के खास रणनीतिकार रहे राघव चड्ढा को पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के लिए अहम बताया जाता था। हालांकि, 2023 के अंत से ही वह पार्टी में दरकिनार कर दिए गए थे। अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी से ट्रायल कोर्ट से मिली राहत तक राघव चड्ढा चुप्पी साधे रहे। अप्रैल की शुरुआत में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया और सभापति को खत लिखकर यह भी मांग की गई कि पार्टी की ओर से उन्हें बोलने का समय ना दिया जाए। एक महीने बाद राघव चड्ढा ने आप को ऐसी चोट दी जिसकी शायद कल्पना भी नहीं की गई थी। राघव के साथ आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक और राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाए गए अशोक मित्तल भी भाजपा में चले गए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।