Good news for Loni residents Ramps and culverts will be built in all 55 wards लोनी में रहने वालों के लिए गुड न्यूज! सभी 55 वार्डों में बनेंगे रैंप और पुलिया; जानें कब शुरू होगा काम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लोनी में रहने वालों के लिए गुड न्यूज! सभी 55 वार्डों में बनेंगे रैंप और पुलिया; जानें कब शुरू होगा काम

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में आवागमन को बेहतर बनाने और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद ने सभी वार्डों में पुलिया और रैंप निर्माण की योजना बनाई है। इन कार्यों पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Mon, 9 March 2026 02:44 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
लोनी में रहने वालों के लिए गुड न्यूज! सभी 55 वार्डों में बनेंगे रैंप और पुलिया; जानें कब शुरू होगा काम

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में आवागमन को बेहतर बनाने और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद ने सभी वार्डों में पुलिया और रैंप निर्माण की योजना बनाई है। इन कार्यों पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लोनी में नालियों और छोटे नालों पर बनीं अधिकांश पुलिया जर्जर हो चुकी हैं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। इसके लिए नगर पालिका ने योजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत वार्ड एक से वार्ड 55 तक विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण और रैंप बनाने के कार्य कराए जाएंगे। हर वार्ड में अलग अलग स्थानों पर यह काम कराया जाएगा। प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत 20 लाख रुपये से अधिक है। 55 वार्ड में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मेट्रो के नए रूट से गाजियाबाद के लोगों को भी सहूलियत, लोनी तक मौज

अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होगा

नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक, इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद फर्म चयनित कर कार्य शुरू कराए जाएंगे। योजना के अनुसार, अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होगा। इसे एक साल में पूरा करना होगा। अभी यह समस्या पूरे लोनी क्षेत्र में है, इसलिए सर्वे कराकर हर स्थान को चिह्नित किया गया है। कार्य पूरा होने से पूरे लोनी क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।

जलभराव से चलने में परेशानी

लोनी की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में लंबे समय से पुलिया और रैंप न होने लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर नालियों के ऊपर पुलिया न होने के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। कहीं पुरानी पुलिया हैं तो वे टूट चुकी हैं। बरसात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। नालियों में पानी भर जाने के कारण लोग पार नहीं कर पाते। कई बार छोटे वाहन भी कॉलोनियों के अंदर नहीं पहुंच पाते। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इन स्थानों पर पुलिया और रैंप बनवाने की मांग की जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में मिक्स लैंडयूज प्लॉट खरीदने का मौका, 18 को नीलामी

आवागमन आसान हो सकेगा

जर्जर पुलिया होने से गलियों में गंदगी भी फैल रही है। पानी की निकासी बाधित होने से गंदा पानी गली और सड़कों पर भर जाता है। पुलिया और रैंप बनने से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। नालियों के ऊपर मजबूत रास्ता बनने से पैदल चलने वालों के साथ साथ छोटे वाहन भी आसानी से कॉलोनियों के अंदर तक पहुंच सकेंगे। बरसात के मौसम में भी लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।

केके मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, लोनी, ''सभी वार्डों से शिकायतें आ रही थीं कि पुलिया और रैंप जर्जर होने से समस्या हो रही है। इसके लिए सर्वे करा योजना तैयार की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अगले माह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद नगर निगम ने दुकानों का किराया बढ़ाया, 3 हजार रुपये तक की हुई वृद्धि
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।