Prisoner escapes from police van near Gurugram Rajiv Chowk पुलिसवाले को धक्का दिया और वैन से कूदकर भाग गया कैदी, हाथ मलती रह गई गुरुग्राम पुलिस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पुलिसवाले को धक्का दिया और वैन से कूदकर भाग गया कैदी, हाथ मलती रह गई गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम पुलिस उस समय हाथ मलती रह गई जब एक कैदी वैन से कूदकर फरार हो गया। भोंडसी जेल में बंद कैदी को तिहाड़ ले जाया गया था। वहां से वापस लाते समय शहर के राजीव चौक पर वह वैन से कूद गया और फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Sat, 10 Jan 2026 09:29 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, गुरुग्राम
share
पुलिसवाले को धक्का दिया और वैन से कूदकर भाग गया कैदी, हाथ मलती रह गई गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम पुलिस उस समय हाथ मलती रह गई जब एक कैदी वैन से कूदकर फरार हो गया। भोंडसी जेल में बंद कैदी को तिहाड़ ले जाया गया था। वहां से वापस लाते समय शहर के राजीव चौक पर वह वैन से कूद गया और फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली की तिहाड़ जेल से गुरुग्राम जिले के भोंडसी जेल ले जाते समय राजीव चौक पर एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

राजस्थान निवासी कैदी हासम भोंडसी जेल में बंद था। गुरुवार को उसे पुलिस वैन से तिहाड़ ले जाया जा गया। हासम को लेकर तिहाड़ पहुंचने पर जेल प्रशासन ने कुछ तकनीकी कारणों से उसे तिहाड़ में रखने से इनकार कर दिया।

इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने उसे वापस भोंडसी जेल ले जाने का फैसला किया। देर शाम जब वैन राजीव चौक के पास पहुंची तो ट्रैफिक के कारण धीमी हो गई। इसी दौरान हासम ने साथ बैठे पुलिसकर्मी को धक्का देकर वैन कूद गया और भागने में कामयाब रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किराया मांगने पर छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी, पुलिस ने शातिर महिला को जेल भेजा
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: रेपिस्ट पिता को हुई 10 साल की जेल, ऐसे मिला इंसाफ

घटना के बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने हासम की तलाश में इलाके की छानबीन की। हालांकि, आरोपी अभी भी फरार है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि हम आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।