Gurugram woman instead of paying for the ride threatens of false molestation case arrested किराया मांगने पर छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी, गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली की शातिर महिला को जेल पहुंचाया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

किराया मांगने पर छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी, गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली की शातिर महिला को जेल पहुंचाया

गुरुग्राम पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने कैब का किराया देने के बजाय ड्राइवर को छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला ने पहले भी इसी तरह कई लोगों को गुमराह किया था। कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Sat, 10 Jan 2026 09:02 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, गुरुग्राम
share
किराया मांगने पर छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी, गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली की शातिर महिला को जेल पहुंचाया

गुरुग्राम पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने कैब का किराया देने के बजाय ड्राइवर को छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला ने पहले भी इसी तरह कई लोगों को गुमराह किया था। कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया। उसने कैब का किराया देने के बजाय कथित तौर पर कैब ड्राइवर को छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान दिल्ली के पीतमपुरा निवासी 48 साल की ज्योति दलाल के रूप में हुई है। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि उसने बुक की गई कैब का किराया नहीं दिया और ड्राइवरों को छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी।प्रवक्ता ने कहा कि यह भी पता चला है कि पहले भी वह कॉस्मेटिक दुकानों से सामान खरीदती थी और पैसे नहीं देती थी।

इस मामले में नूह जिले के धाना गांव निवासी कैब ड्राइवर जियाउद्दीन ने अपनी शिकायत में बताया कि ज्योति ने मंगलवार सुबह कैब बुक की थी। उसे सेक्टर 31, फिर बस स्टैंड और आगे साइबर सिटी ले गई। कैब ट्राइवर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने कुछ पैसे मांगे और मैंने उसे पहले 700 रुपए दिए। फिर उसने कई जगहों पर खाया-पिया और मैंने सभी भुगतान किए।

कैब ट्राइवर ने कहा कि दोपहर में जब उसने उससे भुगतान करने और यात्रा खत्म करने को कहा तो वह गुस्सा करने लगी। चोरी या छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देने लगी। आरोपी महिला थाना गई, जहां उसने कथित तौर पर हंगामा किया। उसके जाने के बाद कैब ड्राइवर ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की 12 सड़कें महिलाओं के लिए असुरक्षित, पुलिस के सर्वे में हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम पुलिस का ASI राजस्थान में गिरफ्तार, 3 लाख रुपए घूस लेते ACB ने पकड़ा

जांच के दौरान पता चला कि ज्योति दलाल वही महिला थी, जिसने पहले भी इसी तरह कई लोगों को गुमराह किया था। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शहर की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।