पुलिस ने मरने के लिए छोड़ा…, गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर आप, BJP मंत्री पर तीखा हमला
दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत पर आम आदमी पार्टी ने 3 सवाल खड़े किए हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद पर जमकर निशाना भी साधा।

दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत पर आम आदमी पार्टी ने 3 सवाल खड़े किए हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार, प्रशासन और पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा- पुलिस ने लड़के को गड्ढे में मरने के लिए छोड़ा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने बरसते हुए कहा- "भाड़ में जाए आशीष सूद और उनकी जाँच कमेटी।"
पुलिस ने लड़के को मरने के लिए छोड़ा
न्यूज एजेंसी पीटीआई से हुई बातचीत में सौरभ भारद्वाज बोले- ये प्रशासन द्वारा किसी की हत्या करने का मामला है। वो लड़का उस गड्ढे में जब गिरा होगा, तो मेरा मानना है कि वो जिंदा होगा। उसका फोन चल रहा था। उसकी व्हाट्सऐप लोकेशन पुलिस के पास थी। पुलिस ने शेयर की और शेयर करते ही डिलीट कर दी। पुलिस ने सीधे तौर पर उस लड़के को वहां मरने के लिए छोड़ दिया।
आशीष सूद पर भड़के सौरभ भारद्वाज
लड़के के दोस्त और परिवार के सात लोग उसे पूरी रात ढूंढ़ते रहे, लेकिन पुलिस ने उसकी लोकेशन नहीं बताई। सुबह-सुबह मंत्री आशीष सूद वहां लीपापोती करने पहुंचे। जाते ही अपने डिपार्टमेंट को क्लीन चिट दी कि यहां सुरक्षा के सारे इंतजाम थे।
इसके बाद सौरभ ने बिफरते हुए कहा- क्या बात कर रहे हैं आशीष सूद, कैसी बेशर्मी दिखा रहे हैं। फिर किस बात की कमेटी बना रहे हो, जब सुबह ही कह दिया कि किसी की गलती नहीं थी. तो फिर ये कमेटी बनाकर किसको बेफकूफ बना रहे हैं। इसके बाद अपशब्द बोलते हुए कहा- भाड़ में जाएं आशीष सूद, भाड़ में जाए इनकी कमेटी।
पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर
आशीष सूद के अलावा दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी आशीष गोलचा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा- दिल्ली पुलिस के छह थानों के अंदर उसके परिवार के लोग गए, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज ही नहीं हुई। उनको कह दिया- रोज खोते हैं कई, तुम्हारा कोई अकेला थोड़े न खो गया है।
एक्स पर ट्वीट करते हुए पूछे 3 सवाल
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा- आशीष सूद पर हमलावर होते हुए तीन सवाल पूछे- लड़का बैरिकेड हटा कर खुद कूद गया ? पुलिस ने युवक की फोन लोकेशन क्यों डिलीट की? पुलिस क्या छिपा रही है? मंत्री आशीष सूद के साथ ही दिल्ली कमिश्नर आशीष गोलचा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चेतावनी देते हुए कहा- कमिश्नर और अमित शाह FIR से ना डरायें !!




साइन इन