pipe line of Haiderpur WTP got damaged, water supply effected in more than 15 areas in Delhi दिल्ली के 15 से ज्यादा इलाकों में शनिवार 17 जनवरी को नहीं आएगा पानी, DJB ने बताई क्या हुई समस्या, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के 15 से ज्यादा इलाकों में शनिवार 17 जनवरी को नहीं आएगा पानी, DJB ने बताई क्या हुई समस्या

पाइपलाइन में आई खराबी की वजह से शनिवार को शहर के रोहिणी सेक्टर-15, रोहिणी सेक्टर-16, रोहिणी सेक्टर-17, रोहिणी सेक्टर- 18, रोहिणी सेक्टर-19, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी, शाहबाद दौलतपुर गांव समेत कई अन्य इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

Sat, 17 Jan 2026 07:08 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के 15 से ज्यादा इलाकों में शनिवार 17 जनवरी को नहीं आएगा पानी, DJB ने बताई क्या हुई समस्या

दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के रिठाला और रोहिणी विधानसभा क्षेत्रों के 15 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें उसने बताया है कि हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 700 मिलीमीटर व्यास की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से इन इलाकों में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी।

साथ ही जल बोर्ड ने यह भी बताया है कि हालांकि पाइप लाइन की मरम्मत का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है, लेकिन पानी की क्षतिग्रस्त लाइन गहराई में होने और साइट पर आने वाली दिक्कतों को देखते हुए उसके ठीक होने में 24 घंटे का समय लगने की उम्मीद है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति 18 जनवरी रविवार की सुबह तक दोबारा शुरू होने की संभावना है।

जल बोर्ड के अनुसार पाइपलाइन में आई खराबी की वजह से शनिवार को शहर के रोहिणी सेक्टर-15, रोहिणी सेक्टर-16, रोहिणी सेक्टर-17, रोहिणी सेक्टर- 18, रोहिणी सेक्टर-19, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी, शाहबाद दौलतपुर गांव, समयपुर, बादली, बादली औद्योगिक क्षेत्र फेस 1, 2 और 3, सिरसपुर, सूरज पार्क, राजा विहार, प्रशांत विहार और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में लोगों को समझदारी से पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

इन इलाकों में 17 जनवरी को नहीं आएगा पानी

रिठाला विधानसभा क्षेत्र-06 के प्रभावित इलाके

(1) सेक्टर-16 रोहिणी

(2) सेक्टर-17 रोहिणी

(3) सरदार कॉलोनी

(4) अमर ज्योति कॉलोनी

रोहिणी विधानसभा क्षेत्र-13 के प्रभावित इलाके

(5) सेक्टर-15 रोहिणी

(6) सेक्टर- 18 रोहिणी

(7) सेक्टर-19 रोहिणी

(8) शाहबाद दौलतपुर गांव

(9) समयपुर

(10) बादली

(11) बादली औद्योगिक क्षेत्र फेस 1, 2 और 3

(12) सिरसपुर

(13) सूरज पार्क

(14) राजा विहार

(15) प्रशांत विहार और आसपास के इलाके

DJB ने होने वाली परेशानी को लेकर जताया खेद

पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने खेद भी जताया है। साथ ही प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्या को थोड़ा कम करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इस दौरान संबंधित वॉटर इमरजेंसी नंबर से संपर्क करके लोग पानी के टैंकर भी मंगवा सकते हैं।

दिल्ली में आज पानी के लिए तरसेंगे ये 15 से ज्यादा प्रमुख इलाके, जानिए कब सप्लाई होगी सामान्य
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वायु प्रदूषण को कम करने 4 साल का ऐक्शन प्लान, CM ने बताया क्या कर रही सरकार
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पायरेटेड किताबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 32 हजार पुस्तकें जब्त
ये भी पढ़ें:लाल किला धमाका मामले के 5 आरोपी गए जेल, 2 अन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ी

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जारी नंबर

अवंतिका वाटर इमरजेंसी- 8770530657,9289138498,9899902478, 9650755709,8178020816,9650094327,9643575478

डीजेबी का वाटर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1916

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।