Pink Saheli Smart Cards issued to 800000 women in Delhi get your card instantly at these centers दिल्ली में 800000 महिलाओं के बन गए पिंक सहेली कार्ड; इन सेंटरों से हाथों हाथ बनवाएं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 800000 महिलाओं के बन गए पिंक सहेली कार्ड; इन सेंटरों से हाथों हाथ बनवाएं

Pink Saheli Card News : दिल्ली में अब तक 8 लाख महिलाओं ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लिए हैं। यह कार्ड दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान करता है। सरकार जुलाई से बसों में गुलाबी पेपर टिकट को बंद कर सकती है।

Tue, 19 May 2026 03:25 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 800000 महिलाओं के बन गए पिंक सहेली कार्ड; इन सेंटरों से हाथों हाथ बनवाएं

राजधानी दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के मुफ्त सफर के लिए बनाए जा रहे 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (Pink Saheli Smart Card) लाभार्थियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में अब तक 8 लाख महिलाओं ने पिंक सहेली कार्ड बनवा लिए हैं। सरकार जुलाई से डीटीसी और क्लस्टर बसों में पिंक टिकट सिस्टम को पूरी तरह बंद कर पिंक सहेली कार्ड शुरू कर सकती है। महिलाएं 'पिंक सहेली कार्ड' बनने तक पिंक टिकटों का उपयोग करके डीटीसी बसों में यात्रा करना जारी रख सकती हैं।

कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार के अनुसार, पिंक सहेली कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए रिहायशी इलाकों और सरकारी ऑफिसों में विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DTC ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 8 नए सेंटर बनाए, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली सरकार हर बेटी और महिला की सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' केवल मुफ्त यात्रा का पास नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को एक डिजिटल पहचान और सम्मानजनक सफर का अनुभव देने वाला सशक्त माध्यम है। रेखा गुप्ता ने कहा था कि जब परिवहन सुलभ और सुरक्षित होता है तो महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और प्रगति के अवसर अपने आप ही बढ़ जाते हैं।उन्होंने कहा था इस पहल से महिलाएं आज अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं, जो 'विकसित दिल्ली' की पहचान है।

डीटीसी की तरफ से 58 सेंटरों पर मुफ्त बनाए जा रहे कार्ड

'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना के तहत, सरकार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। दिल्ली में 12 साल से अधिक उम्र की लड़कियां और की पात्र महिलाएं राजधानी में डीटीसी द्वारा स्थापित 58 नामित काउंटरों से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नि:शुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए बस आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कब से बंद हो जाएगा पिंक टिकट, मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड जरूरी

2 मार्च को शुरू हुई थी 'पिंक सहेली कार्ड' योजना

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने बीते 2 मार्च को 'पिंक सहेली कार्ड' पहल शुरू की थी। इसने केंद्र की ‘एक राष्ट्र, एक कार्ड’ मुहिम के तहत पहले से चली आ रही 'पिंक पेपर टिकट प्रणाली' को 'पिंक एनसीएमसी कार्ड' के माध्यम से बदल दिया। इस बदलाव के बाद अब केवल दिल्ली की निवासी महिलाएं ही मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया था कि इस कार्ड से महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा तो मिलेगी। साथ ही वो एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सफर कर सकेंगी। हालांकि इसके लिए इन कार्डों को रिचार्ज करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' कब तक बनवाना है, स्टेप बाय स्टेप तरीका समझिए
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।