pink saheli smart card documents form faq पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए फॉर्म नहीं भरना है; आधार के साथ और क्या चाहिए, पूरी डिटेल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए फॉर्म नहीं भरना है; आधार के साथ और क्या चाहिए, पूरी डिटेल

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की सुविधा को जारी रखा है। लेकिन लाभ देने के तरीके में एक बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली में अब मुफ्त बस सफर के लिए महिलाओं को 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवाना होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

Tue, 3 March 2026 05:31 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए फॉर्म नहीं भरना है; आधार के साथ और क्या चाहिए, पूरी डिटेल

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की सुविधा को जारी रखा है। लेकिन लाभ देने के तरीके में एक बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली में अब मुफ्त बस सफर के लिए महिलाओं को 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवाना होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। राजधानी में इसके लिए 50 सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां महिलाएं अपना कार्ड बनवा सकती हैं। (इन 50 सेंटर्स की लिस्ट यहां देख सकते हैं।)

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए क्या-क्या चाहिए?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए महिलाओं को अपना ओरिजनल आधार कार्ड लेकर 50 में से किसी एक सेंटर पर जाना होगा। आधार कार्ड के साथ इससे जुड़ा एक मोबाइल नंबर भी चाहिए। यदि आपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है तो स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाएगा। इसलिए यह सुनिश्चित करना होगा कि आधार कार्ड के साथ एक ऐक्टिव मोबाइल नंबर भी लिंक हो।

आधार कार्ड पर दिल्ली का पता होना जरूरी

लाइव हिन्दुस्तान ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) के जनसंपर्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत की जिन्होंने नाम सार्वजनिक नहीं किए जाने की इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि आधार कार्ड पर दिल्ली का पता होना जरूरी है।

क्या कोई फॉर्म भी भरना होगा?

वरिष्ठ अधिकारी ने हमें बताया कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कोई फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। ना ही सेंटर पर जाने से पहले कई कहीं रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

हाथ के हाथ बनेगा या बाद में मिलेगा?

महिलाएं अपने आधार कार्ड और इससे जुड़े मोबाइल नंबर के साथ अधिकृत सेंटर पर जाएंगी और वहां अधिकृत खिड़की पर तैनात कर्मचारी आधार कार्ड देखेंगे और डिटेल को कंप्यूटर में फीड करेंगे। आधार नंबर से जुड़े फोन से इसे वेरिफाई किया जाएगा और हाथ के हाथ कार्ड मिल जाएगा।

क्या कोई आय सीमा भी रखी गई है?

जी नहीं, इस योजना में शामिल होने के लिए किसी तरह की आय सीमा नहीं रखी गई है। दिल्ली की प्रत्येक महिला इस कार्ड को हासिल करके मुफ्त बस सफर कर सकती है।

क्या पिंक टिकट नहीं मिलेगा

एक निश्चित समय सीमा के बाद दिल्ली में पिंक टिकट को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद सिर्फ उन महिलाओं को मुफ्त बस सफर का लाभ मिलेगा जिनके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के और क्या फायदे

पिंक सहेली स्मार्ट के जरिए महिलाएं बस के अलावा मेट्रो और नमो भारत में भी सफर कर सकती हैं। बस में सफर करते हुए जहां कोई चार्ज नहीं लगेगा तो मेट्रो और नमो भारत में पहले की तरह किराया लगेगा। इसके लिए उन्हें इसे रिचार्ज कराना होगा।

बस सफर के दौरान क्या करना होगा?

बस में सफर के दौरान महिलाओं को कार्ड अपने पास रखना होगा। बस में जाने के बाद कंडक्टर को कार्ड देना होगा वह इसे ई टिकट मशीन से टच करेंगे और आपका सफर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।

पिंक टिकट को क्यों बंद किया जा रहा है

रेखा गुप्ता सरकार का आरोप है कि पिंक टिकट योजना में आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान भारी भ्रष्टाचार हुआ। सीएम रेखा गुप्ता ने कई मौकों पर कहा है कि बस में सफर करने वाली महिलाओं की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और सरकारी खजाने को चूना लगाय

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंक कार्ड की क्या जरूरत? BJP गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक छीन रही- आप के 5सवाल
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए पिंक कार्ड बनेगा; ब्लू और ऑरेंज किनके लिए
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।